दिल्ली के एक शख्स ने ट्रेन यात्रा के दौरान हुई घटना सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसने लोगों के बीच सिविक सेंस और सुरक्षा को लेकर नई बहस छेड़ दी है. शख्स ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि उसके साथ बैठे एक यात्री ने पूरे सफर में ट्रेन के अंदर गंदगी फैलाई और तेज आवाज में वीडियो चलाए, लेकिन उसने कुछ भी कहने की हिम्मत नहीं की. उसकी पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
ट्रेन में गंदगी फैलाते यात्री का वीडियो वायरल
दिल्ली के रहने वाले आर्यांश ने अपने एक्स पेज @aaraynsh पर कैप्शन के साथ एक वीडियो शेयर की. शख्स ने पोस्ट में लिखा कि करीब आठ घंटे की यात्रा के दौरान उसके बगल में बैठा यात्री लगातार खाना खाता रहा और बचा हुआ खाना सीट के नीचे फेंकता रहा. जबकि डिब्बे के बाहर डस्टबिन मौजूद था, फिर भी उसने उसका इस्तेमाल नहीं किया. बाद में उसने मोबाइल पर तेज आवाज में वीडियो चलाने शुरू कर दिए, जिससे दूसरे यात्रियों की नींद भी खराब हुई.
डर की वजह से नहीं किया विरोध
आर्यांश ने कहा कि शुरुआत में उनका मन हुआ कि वह उस यात्री को उसकी गलती बताए, लेकिन उन्होंने खुद को रोक लिया. उनका कहना था कि घर सुरक्षित पहुंचना किसी अनजान शख्स को सही या गलत सिखाने से ज्यादा जरूरी है. उन्होंने लिखा कि उनका परिवार है, भविष्य की जिम्मेदारियां हैं और किसी झगड़े में पड़ना समझदारी नहीं है. उन्होंने हाल ही में मुंबई लोकल ट्रेन में हुई हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि छोटी-सी बहस भी कभी-कभी हिंसक रूप ले सकती है. ऐसे में हर लड़ाई लड़ना जरूरी नहीं होता.
Passenger next to my seat spent the whole 8 hour train journey eating and throwing all the leftovers under the seat. Dustbin was right outside. Later, when everyone was trying to sleep, he started playing videos loudly.
— Aaraynsh (@aaraynsh) June 25, 2026
Wanted to teach him a lesson in civic sense, but I stopped… pic.twitter.com/0p2REyNz3P
रेलवे ने मांगी यात्रा की जानकारी

आर्यांश की पोस्ट पर रेलवे सेवा ने जवाब देते हुए उनसे पीएनआर, यूटीएस नंबर और यात्रा की जानकारी मांगी ताकि मामले में कार्रवाई की जा सके. साथ ही यात्रियों को सलाह दी गई कि ऐसी किसी भी शिकायत के लिए रेल मदद (Rail Madad) या 139 हेल्पलाइन का इस्तेमाल करें.
पोस्ट पर लोगों ने दिए रिएक्शन
पोस्ट वायरल होने के बाद लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए. एक यूजर ने लिखा, मैंने भी ऐसी ही स्थिति का सामना किया है. खासकर उत्तर भारत की ट्रेनों में. मैं उत्तर भारत को दोष नहीं दे रही हूं, लेकिन यह एक सच्चाई है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि भारतीय रेलवे में कचरा फैलाने से रोकने के लिए एक खास यूनिट होनी चाहिए. IRCTC ऐप में ऐसी घटनाओं की रिपोर्ट करने का विकल्प होना चाहिए और नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाना चाहिए. एक अन्य यूजर ने लिखा, "good choice. I would say you can't teach an adult civic sense. Either they have it or they don't." एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'उसका सूटकेस देखो, मुझे लगता है कि उसने वह भी खा लिया है.'
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: बंदरिया के कहने पर बेबी बंदर ने लौटाया फोन, उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया यह प्यारा वीडियो
यह भी पढ़ें: मैं भिखारी नहीं हूं... बोर्ड पर लिखी बात ने छू लिया दिल, बांसुरी बजाते बुजुर्ग का वीडियो वायरल
यह भी पढ़ें: बच्चों की भारतीय पैरेंटिंग की फैन हुई विदेशी मां, इंटरनेट पर वायरल हुआ केन्सिया कला का इंस्टाग्राम पोस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं