विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Feb 27, 2018

लड़की से छेड़छाड़ कर रहा था लड़का, सरेआम जमकर हुई पिटाई

दिल्ली में एक युवक को लड़की पर फब्तियां कसना उस समय भारी पड़ गया, जब लड़की ने थप्पड़ों से उसकी खबर ली, और वह उसे पुलिस थाने ले गई.

Read Time: 2 mins
लड़की से छेड़छाड़ कर रहा था लड़का, सरेआम जमकर हुई पिटाई
दिल्ली में एक महिला ने लड़के का कॉलर पड़ा और थप्पड़ जड़ दिए
नई दिल्ली: दिल्ली में एक युवक को लड़की पर फब्तियां कसना उस समय भारी पड़ गया, जब लड़की ने थप्पड़ों से उसकी खबर ली, और वह उसे पुलिस थाने ले गई. मामला करोल बाग का है. लड़की को गुुस्सा इसलिए आया क्योंकि लड़के ने अश्लील टिप्पणी की थी. ये घटना 25 फरवरी की है. लड़की अपने दोस्त के साथ करोल बाग की गफ्फार मार्केट में घूम रही थी तो इसी दौरान आरोपी युवक अपने दोस्तों के साथ उनके साथ बदतमीजी करने लगा.

कैमरे के सामने दो न्यूज एंकर्स के बीच हुआ झगड़ा, वीडियो हुआ LEAK

जिसके बाद वो लड़के लड़की का पीछा करने लगे. लड़की ने बचने के लिए साइकिल रिक्शा ले लिया. लड़के फिर भी नहीं रुके और रिक्शे का पीछा करने लगे. भीड़ होने की वजह से रिक्शा भी काफी धीरे चल रहा था. जिसके बाद लड़की उतरी और लड़के के थप्पड़ जमाने शुरू कर दिए. जिसके बाद वहां भीड़ जुट गई और लड़की लड़के को पुलिस स्टेशन ले गई. मामले की शिकायत दर्ज करा दी गई है. 

बच्चे ने लिफ्ट में की ऐसी शर्मनाक हरकत, उसके बाद जो हुआ वो काफी खतरनाक था

पुलिस ने दो लड़कों को अरेस्ट कर लिया है, जिनका नाम मनीष और अभिषेक बताया जा रहा है. जो हरियाणा के चरखी दादरी के बताए जा रहे हैं.चरखी दादरी दिल्ली से 100 किलोमीटर दूर है. 2017 के दिल्ली पुलिस के डेटा के मुताबिक, एक दिन में 5 से ज्यादा रेप केस रिपोर्ट होते हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
ब्रिज के नीचे से ऐसे उड़ा प्लेन, झील के पानी में डूबते डूबते बचा, वीडियो देख लोग बोले- ये तो हैवी पायलट निकला
लड़की से छेड़छाड़ कर रहा था लड़का, सरेआम जमकर हुई पिटाई
पर्यावरण का नन्हा संरक्षक, जनता से कर रहा बड़ी अपील, इसकी क्यूटनेस जीत लेगी दिल
Next Article
पर्यावरण का नन्हा संरक्षक, जनता से कर रहा बड़ी अपील, इसकी क्यूटनेस जीत लेगी दिल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;