विज्ञापन

दिल्ली के शख्स ने पहाड़ों पर बेची 100 रुपये में मैगी, एक दिन की कमाई जानकर लोग रह गए हैरान, यूजर बोला- ये तो मेरी एक महीने की सैलरी है

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिल्ली के एक शख्स ने पहाड़ों की वादियों में 100 रुपये प्लेट की मैगी बेचकर कमाई का ऐसा आंकड़ा छुआ है जिसे सुनकर इंटरनेट जगत के होश उड़ गए हैं.

दिल्ली के शख्स ने पहाड़ों पर बेची 100 रुपये में मैगी, एक दिन की कमाई जानकर लोग रह गए हैरान, यूजर बोला- ये तो मेरी एक महीने की सैलरी है
वायरल वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ नया वायरल होता ही रहता है. कई वीडियो लोगों को हंसाती हैं तो कुछ यूजर्स को हैरान करके रख देती हैं. हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिल्ली के एक शख्स ने पहाड़ों की वादियों में 100 रुपये प्लेट की मैगी बेचकर कमाई का ऐसा आंकड़ा छुआ है जिसे सुनकर इंटरनेट जगत के होश उड़ गए हैं. इस वीडियो में उसने जब अपनी एक दिन की कमाई का खुलासा किया, तो नेटिजन्स अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं. 

पहाड़ों पर बेची मैगी

दिल्ली के कंटेंट क्रिएटर देवांश त्यागी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे पहाड़ों पर एक दिन के लिए मैगी स्टॉल लगाकर अपनी कमाई बताते हैं. दिन की शुरुआत में उन्होंने इंस्टेंट नूडल्स के पैकेट सजाकर, टेबल-कुर्सियां लगाकर और पहाड़ों के बीच एक छोटा किचन सेटअप तैयार किया. इसके बाद वे पास के झरने से पानी लाकर मैगी बनाते हुए भी नजर आए. इस दौरान कई ट्रैकर और पर्यटक वहां रुके, बैठकर गर्म-गर्म मैगी खाई और खूबसूरत नजारों का आनंद लिया. इस दौरान देवांश ने नॉर्मल मैगी 100 रुपये और बटर मैगी 120 रुपये में बेची. दिन भर ग्राहक आते रहे, मैगी का स्वाद पसंद करते रहे और कई लोगों ने उनकी तारीफ भी की. 

कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान

दिन के अंत में उनके सभी मैगी के पैकेट खत्म हो चुके हैं. इसके बाद उन्होंने अपनी एक दिन की कमाई का खुलासा किया. देवांश ने बताया कि दिन की शुरुआत में उन्होंने 3 घंटे में 90 प्लेट और पूरे दिन में 225 प्लेट मैगी बेची. इससे पूरे दिन में उनकी कमाई 24,000 रुपये हुई. 

आप भी देखिए ये वीडियो

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @devanshtyagi_ नाम के हैंडल शेयर किया गया है. वीडियो पर अभी तक 72 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 3 मिलियन से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. वीडियो के कमेंट्स में लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'पावर ऑफ बिजनेस', दूसरे यूजर ने लिखा 'ये तो मेरी महीने की सैलरी है', एक अन्य यूजर ने लिखा 'बिजनेस आइडिया मिल गया'.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com