विज्ञापन
This Article is From May 31, 2022

क्यूट सी बच्ची से 'लॉलीपॉप' छीनने के लिए Puppy ने लगाया गजब का जुगाड़, Video देख रोक नहीं पाएंगे हंसी

इंटरनेट पर एक प्यारी सी बच्ची और क्यूट से पपी का मस्तीभरा अंदाज देखने को मिल रहा है, जो इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में पपी, बच्ची के हाथ की 'लॉलीपॉप' को लपकते ही नौ दो ग्यारह होते नजर आ रहा है.

क्यूट सी बच्ची से 'लॉलीपॉप' छीनने के लिए Puppy ने लगाया गजब का जुगाड़, Video देख रोक नहीं पाएंगे हंसी
Puppy ने लपक ली क्यूट सी बच्ची की कैंडी, लड़की का रिएक्शन देख हार बैठेंगे दिल

बच्चे चाहे किसी के भी हों, होते बड़े क्यूट हैं, फिर चाहे वो इंसान के हों या जानवर के, उनकी प्यारी सी शरारतें हर किसी का दिल जीत ही लेती हैं. वहीं अगर जब इंसान के बच्चे और डॉगी के बच्चे साथ में देखने को मिल जाए, तो इनकी ओवरलोड क्यूटनेस पर हर कोई दिल हार बैठे. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्यारी सी बच्ची और क्यूट से पपी का मस्तीभरा अंदाज आपका भी दिन बना देगा. इंटरनेट पर इन दोनों की जुगलबंदी और मस्ती भरा अंदाज खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

यहां देखें वीडियो

इंटरनेट की दुनिया में आये दिन ऐसे कई वीडियोज सामने आते रहते हैं, जिनमें पपीस की शरारतें देखे बिना आप खुद को रोक नहीं पाएंगे. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक प्यारी से बच्ची एक क्यूट से पपी के साथ घूमती नजर आ रही है. इस दौरान बच्ची अपने हाथ में 'लॉलीपॉप' लिए रहती है, जिसे वह बड़े चाव से खा रही होती है. इस बीच उसके कदम से कदम मिलाते पपी की नजर बच्ची की हाथ की 'लॉलीपॉप' पर पड़ती है, जिसे देख उसका मन ललचा जाता है. इस दौरान पपी क्यूट सी बच्ची से 'लॉलीपॉप' छीनने के लिए गजब का जुगाड़ लगाता है. 

1.5 मिलियन डॉलर में बिका 'द कॉन्ज्यूरिंग' फिल्म वाला हॉन्टेड हाउस, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

दरअसल, पपी बार-बार बच्ची के पैर में काटने की एक्टिंग करता है. इस दौरान बच्ची पपी को दूर करती नजर आती. इस दौरान लालीपॉप नीचे गिर जाती है और मौका पाते ही पपी पलक झपकते ही बच्ची की 'लॉलीपॉप' लेकर नौ दो ग्यारह हो जाता है. पपी को अपनी 'लॉलीपॉप' ले जाते देख बच्ची मुंह बनाकर रोने लगती है. 

सिविल सर्विस में तीसरी रैंक पर पहुंचीं गामिनी सिंगला की खुशी का न रहा ठिकाना, परिवार के साथ किया जबरदस्त डांस

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर इस वीडियो को 'ViralHog' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. इंटरनेट पर इस वीडियो को लोग खूब देख और शेयर कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग क्यूट से दिख रहे इस पपी की गजब की जुगाड़ से हैरान है. वहीं कुछ लोग बच्ची को रोता देख भावुक हो रहे हैं.

देखें वीडियो- डांस दीवाने जूनियर के सेट पर शिल्पा शेट्टी, नीतू कपूर और नोरा फतेही का दिखा स्टाइलिश लुक

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cute Puppy, Puppy, Cute Girl, Cute Puppy Distracts Little Girl
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com