विज्ञापन

Corgi Dog Breed: छोटा कद, बड़ा दिल और तेज दिमाग, कहां की है कोर्गी कुत्ते की नस्ल? कीमत और खासियत जान रह जाएंगे हैरान

चीन में चोरी हुए 7 कुत्तों ने न सिर्फ 17 किलोमीटर का लंबा सफर तय किया, बल्कि अपने मालिकों के पास सुरक्षित लौट भी आए. इसमें पूरे झुंड को लीड करता नजर आया कोर्गी कुत्ता. आखिर कोर्गी (Corgi) कुत्ता होता कहां का है, इसकी कीमत कितनी होती है और इसमें ऐसा क्या खास है?

Corgi Dog Breed: छोटा कद, बड़ा दिल और तेज दिमाग, कहां की है कोर्गी कुत्ते की नस्ल? कीमत और खासियत जान रह जाएंगे हैरान
कोर्गी मूल रूप से ब्रिटेन (वेल्स) की नस्ल है.

कुत्ते वफादार होते हैं ये सुना था, लेकिन कुत्ते समझदार भी होते हैं ये आज देख भी लिया. चीन से आई एक दिल छू लेने वाली कहानी ने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है. चोरी हुए 7 कुत्तों ने न सिर्फ 17 किलोमीटर का लंबा सफर तय किया, बल्कि अपने मालिकों के पास सुरक्षित लौट भी आए. इस पूरे सफर में सबसे खास भूमिका एक छोटे कद वाले लेकिन बेहद समझदार कोर्गी कुत्ते ने निभाई, जो पूरे झुंड को लीड करता नजर आया. यह घटना सिर्फ वफादारी ही नहीं, बल्कि इस नस्ल की समझदारी और नेतृत्व क्षमता को भी दिखाती है. ऐसे में सवाल उठता है आखिर कोर्गी (Corgi) कुत्ता होता कहां का है, इसकी कीमत कितनी होती है और इसमें ऐसा क्या खास है?

ये भी पढ़ें: टॉपर्स बनना टैलेंट नहीं, आदतों का खेल, जानिए वो 5 बातें जो हर स्टूडेंट को सीखनी चाहिए

कोर्गी कुत्ते की नस्ल कहां की है?

कोर्गी  मूल रूप से ब्रिटेन (वेल्स) की नस्ल है. इसे खासतौर पर भेड़ों और मवेशियों को चराने (Herding) के लिए पाला जाता था. ये 2 प्रकार होते हैं नंबर एक पेम्ब्रोक वेल्श कोर्गी और नंबर 2 कार्डिगन वेल्श कोर्गी. इनकी सबसे बड़ी पहचान है छोटे पैर, लंबा शरीर और बेहद क्यूट चेहरा.

Latest and Breaking News on NDTV

कोर्गी की कीमत कितनी होती है?

भारत में कोर्गी कुत्ता बहुत आम नहीं है, इसलिए इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा होती है. 40,000 से 80,000 रुपये तक (क्वालिटी और ब्रीड पर निर्भर) होती है. इम्पोर्टेड या शो क्वालिटी Corgi इससे भी महंगे हो सकते हैं. इसके रख-रखाव (खाना, ग्रूमिंग, हेल्थ) का खर्च भी अच्छा-खासा होता है.

कोर्गी क्यों है इतना खास?

इस घटना ने साबित कर दिया कि कोर्गी सिर्फ क्यूट नहीं, बल्कि बेहद समझदार भी होता है. इस ब्रीड की खास खूबियों में हाई इंटेलिजेंस, जल्दी ट्रेन हो जाते हैं, लीडरशिप क्वालिटी, झुंड को संभालने में माहिर, मालिक के प्रति बेहद समर्पित, लंबे सफर में भी एक्टिव रहते हैं.

ये भी पढ़ें: स्किन बहुत ज्यादा ड्राई हो जाए तो क्या करें? बस अपनाएं ये 5 आसान तरीके और पाएं मुलायम और चमकती त्वचा

17 किलोमीटर की अद्भुत कहानी

एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ चोर 7 कुत्तों को उठा ले गए थे. लेकिन, मौका मिलते ही ये सभी भाग निकले और अपने घर का रास्ता खुद ढूंढने लगे. ये कुत्ते करीब 17 किमी तक साथ चलते रहे. रास्ते में हाईवे, खेत और खुले इलाके पार किए. एक कोर्गी पूरे ग्रुप को लीड कर रहा था. वह बार-बार पीछे मुड़कर देखता था कि सभी साथी सुरक्षित हैं.

सबसे भावुक बात यह रही कि एक घायल जर्मन शेफर्ड को बाकी कुत्तों ने बीच में रखकर उसकी सुरक्षा की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Corgi Breed, Corgi Price, Corgi Origins, Corgi Quirks, Royal Corgi, Corgi Facts, Corgi Dogs, Corgi Characteristics, Corgi Breed History, Corgi Dog Price In India, Corgi Breed Information, Corgi Puppy Price, Corgi Royal History, Corgi Unique Traits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com