विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2021

Cristiano Ronaldo ने हटाई कोका-कोला की बोतल, तो Fevicol ने दिया मजेदार रिएक्शन, बोला- ‘न बोतल हटेगी, न वैल्यू घटेगी’

फेविकोल ने ट्विटर पर विज्ञापन शेयर करते हुए शीतल पेय निर्माता पर एक और कटाक्ष करते हुए लिखा, "हाय नी मेरा कोका कोका कोका कोका."

Also Read in
Cristiano Ronaldo ने हटाई कोका-कोला की बोतल, तो Fevicol ने दिया मजेदार रिएक्शन, बोला- ‘न बोतल हटेगी, न वैल्यू घटेगी’
Cristiano Ronaldo ने हटाई कोका-कोला की बोतल, तो Fevicol ने दिया मजेदार रिएक्शन

हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (footballer Cristiano Ronaldo) ने कोका-कोला (Coca-Cola) की दो बोतलें उठाईं और पानी की एक बोतल लेने से पहले उन्हें दूसरी तरफ रख दिया. फुटबॉलर के ऐसा करने के बाद ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत तक कोका-कोला के शेयरों में $ 56.10 से $ 55.22 तक गिरावट आ गई और इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया. तब से, लोग रोनाल्डो के कोका-कोला स्नब पर मीम्स बना रहे हैं, लोग पुराने वीडियो शेयर कर रहे हैं, जिनमें उन्हें इस ड्रिंक का समर्थन करते हुए दिखाया गया है. लेकिन, इस मामले पर सबसे मजेदार रिएक्शन फेविकोल ने दिया है. फेविकोल के इस रिएक्शन की लोग अब जमकर तारीफ कर रहे हैं.

फेविकोल (Fevicol) के विज्ञापन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के टेबल पर इसके लोकप्रिय एडहेसिव की फोटोशॉप्ड की गई दो बोतलें रखी दिखाई दे रही हैं. कभी न टूटने वाले वादे को लेकर ब्रांड ने कैप्शन में लिखा, "न बोतल हटेगी, न वैल्यूएशन घटेगी."

फेविकोल ने ट्विटर पर विज्ञापन शेयर करते हुए शीतल पेय निर्माता पर एक और कटाक्ष करते हुए लिखा, "हाय नी मेरा कोका कोका कोका कोका."

ट्वीट को माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर 24 हजार से ज्यादा 'लाइक्स' मिल चुके हैं, जहां हजारों लोगों ने ब्रांड की रचनात्मकता की तारीफ की है.

बिजनसमैन हर्ष गोयनका ने इसकी तारीफ करते हुए लिखा, "शानदार मार्केटिंग".

दरअसल, फेविकोल ने अपने रचनात्मक विज्ञापन अभियानों से भारतीयों की पीढ़ियों का मनोरंजन किया है. पिछले साल, ब्रिटिश शाही परिवार से ड्यूक एंड डचेस ऑफ ससेक्स - प्रिंस हैरी और मेघन - के नाटकीय निकास पर उनके व्यंग्य ने हजारों लोगों को खुश किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cristiano Ronaldo, Cristiano Ronaldo Coca-Cola, Fevicol
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com