विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2026

रश्मिका-विजय ने शादी के 8 दिनों में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, इस वीडियो ने मेसी और रोनाल्डो को भी छोड़ा पीछे

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Video: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के वीडियो ने लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पीछे छोड़ते हुए ग्लोबल रिकॉर्ड बना दिया है.  

रश्मिका-विजय ने शादी के 8 दिनों में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, इस वीडियो ने मेसी और रोनाल्डो को भी छोड़ा पीछे
रश्मिका विजय ने शादी के बाद बनाया रिकॉर्ड
नई दिल्ली:

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी सिर्फ एक सेलिब्रिटी सेलिब्रेशन नहीं रही, बल्कि यह 2026 के सबसे बड़े सांस्कृतिक पलों में से एक बन गई है. शादी की खूबसूरत झलकियों और भावुक पलों से भरे वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. दुनियाभर के फैंस इस जोड़ी की शादी का जश्न मना रहे हैं. अब इस शादी से जुड़ा एक खास वीडियो इंटरनेट पर इतिहास बना चुका है. इस वीडियो ने फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ियों लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के आइकॉनिक कैंपेन वाले पोस्ट को पीछे छोड़ दिया है और इंस्टाग्राम पर अपने तरह का सबसे ज्यादा लाइक किया जाने वाला पोस्ट बन गया है. 

विजय और रश्मिका के वीडियो को मिल चुके हैं इतने लाइक्स

शादी का म्यूजिकल गाना और दोनों की नेचुरल केमिस्ट्री भी लोगों को काफी पसंद आई है. शानदार विजुअल्स और वायरल हो चुके गाने के साथ यह शादी हर जगह ट्रेंड कर रही है. तस्वीरें, रील्स और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इसी के साथ विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी अब इंटरनेट पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली और सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सेलिब्रिटी शादियों में शामिल हो गई है.

ये भी पढे़ं- Viral Video: रश्मिका-विजय के रिसेप्शन पर हो गई हाथापायी, इस शख्स को उठाकर बाहर ले गए बाउंसर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lionel Messi, Cristiano Ronaldo, Rashmika Vijay, Rashmika Mandanna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com