विज्ञापन
This Article is From Sep 05, 2023

क्रिकेटर को चोट लगी, न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने गोद उठाकर पवेलियन पहुंचाया, सम्मान में तालियों के साथ मिला प्यार

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे चोट लगने पर वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी को गोद में पकड़कर न्यूजीलैंड के खिलाड़ी मैदान के बाहर ले जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं.

क्रिकेटर को चोट लगी, न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने गोद उठाकर पवेलियन पहुंचाया, सम्मान में तालियों के साथ मिला प्यार

क्रिकेट एक ऐसा गेम है, जिसे कई देश के लोग पसंद करते हैं. इस गेम को जेंटलमैन गेम कहा जाता है. इसमें प्यार, आदर और संस्कार शामिल होता है. क्रिकेट खेलने वाले सभी खिलाड़ी एक दूसरे को सम्मान देते हैं. अभी हाल ही में एक खूबसूरत नज़ारा देखने को मिला. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल  हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वेस्ट इंडीज की टीम क्रिकेट पर बैटिंग कर रही थी तभी एक खिलाड़ी को चोट लग जाती है. ऐसे में खिलाड़ी ग्राउंड से लड़खड़ा कर चलने लगता है. जब न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने ये देखा तो उससे रहा नहीं गया. दो खिलाड़ियों ने गोद में उठाकर पवेलियन की तरफ ले गए. जब ये नजारा और लोगों ने देखा तो सम्मान में तालियों के साथ प्यार भी बरसा दिए. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है.

देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे चोट लगने पर वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी को गोद में पकड़कर न्यूजीलैंड के खिलाड़ी मैदान के बाहर ले जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं.

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे खिलाड़ियों की दिलेरी देखकर पूरे ग्राउंड में तालियां बजने लगती हैं. यह वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricketer, Humanity, NZ Vs WI, Viral Video, Trending Video, Amazing Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com