छत्तीसगढ़ में कोंडागांव के रहने वाले एक शिल्पकार अशोक चक्रधारी ने 24 से 40 घंटे तक लगातार जलने वाला मिट्टी का दीया बनाया है. इसके लिए उन्हें नेशनल मेरिट अवार्ड प्रशस्ति पत्र से भी सम्मानित किया गया है. बता दें कि अशोक चक्रधारी पेशे से एक शिल्पकार हैं और कई सालों से वो यही काम कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने एक ऐसा मिट्टी का दीया बनाया है, जो 24 से 40 घंटे तक लगातार जलता है. इसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है. उनका कहना है कि उन्होंने 35 साल पहले एक ऐसा ही दीया देखा था और उसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ये दीया बनाया है.
अशोक चक्रधारी ने बताया, "मुझे इस साल नवरात्रि में किसी ने फोन करके बताया कि आपने जो दीया बनाया है, हमें भी वैसा दीया चाहिए। मुझे पता चला कि वीडियो वायरल हो गया है जिसके कारण मुझे लोग कॉल कर रहे हैं। हम रोज़ 50-60 ऐसे विशेष दीए बना रहे हैं। हमने इसकी कीमत 200 से 250 रुपये रखी है।" https://t.co/13J7yIyHTf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2020
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हैरानी की बात ये है कि पता नहीं कैसे उनका ये वीडियो वायरल हो गया है र अब लोग शिल्पकार अशोक चक्रधारी को फोन कॉल करके दीए की डिमांड कर रहे हैं. लोग फोन करके दीए के लिए ऑर्डर दे रहे हैं. शिल्पकार अशोक चक्रधारी ने बताया, कि "35 साल पहले मैंने एक दीया देखा था, उसी को याद करके मैंने ये दीया बनाया है. मुझे इस साल नवरात्रि में किसी ने फोन करके बताया कि आपने जो दीया बनाया है, हमें भी वैसा दीया चाहिए. मुझे पता चला कि मेरा वीडियो वायरल हो गया है. जिसके कारण मुझे लोग कॉल कर रहे हैं. हम रोज़ 50-60 ऐसे विशेष दीए बना रहे हैं. हमने इसकी कीमत 200 से 250 रुपये रखी है."
दिव्यांग छात्रों की नई पहल, दिवाली के मौके पर बना रहे मिट्टी के दीपक और मोमबत्तियां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं