विज्ञापन

गाय की गर्दन में फंस गया प्लास्टिक का ड्रम, रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया

गुजरात में एक गाय की गर्दन में प्लास्टिक का ड्रम फंस गया था. परेशान गाय की मदद के लिए दो लोग आगे आए और ड्रम निकाल दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

गाय की गर्दन में फंस गया प्लास्टिक का ड्रम, रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
गाय की गर्दन से ड्रम निकालते शख्स
सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक गाय का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक भी हो रहे हैं और मदद करने वाले लोगों की तारीफ भी कर रहे हैं. वीडियो में एक गाय की गर्दन में नीले रंग का प्लास्टिक ड्रम फंसा हुआ दिखाई दे रहा है. गाय सड़क पर इधर-उधर घूमते हुए खुद को इस परेशानी से बाहर निकालने की कोशिश करती है, लेकिन वो ड्रम को गर्दन से बाहर नहीं निकाल पाती है.

गर्दन में फंसा था प्लास्टिक का ड्रम

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि गाय की गर्दन में एक बड़ा नीला ड्रम फंस गया था. ड्रम की वजह से गाय काफी परेशान नजर आ रही थी. वह बार-बार अपनी गर्दन हिलाकर उसे निकालने की कोशिश कर रही थी, लेकिन ड्रम मजबूती से फंसा हुआ था.

मदद के लिए आगे आए लोग

जानकारी के अनुसार, जब आसपास मौजूद लोगों ने गाय की हालत देखी तो कुछ लोग उसकी मदद के लिए आगे आए. वीडियो में दो लोगों को सावधानी से गाय की गर्दन से ड्रम निकालते हुए देखा जा सकता है. काफी प्रयास के बाद वे ड्रम हटाने में सफल हो जाते हैं, जिसके बाद गाय को राहत मिलती है. इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद एक शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया. बाद में इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर @DeshGujarat नाम के अकाउंट से शेयर किया गया. वीडियो को बड़ी संख्या में लोग देख रहे हैं और मदद करने वालों की सराहना कर रहे हैं.

लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन

वीडियो पर यूजर्स ने कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने आवारा मवेशियों की समस्या पर कमेंट किया, जबकि दूसरे ने सवाल उठाया कि कुछ लोग मदद करने के बजाय वीडियो क्यों बना रहे थे. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि गाय की हालत देखकर दुख हुआ, लेकिन खुशी है कि समय रहते लोगों ने उसकी मदद कर दी.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
 

ये भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट ग्लैम अप फेस्ट में अफरातफरी, हैम्पर्स के लिए इन्फ्लुएंसर्स के बीच हुई हाथापाई, वीडियो वायरल

ये भी पढ़ें: मुंबई में सपनों की कीमत, किराये के झटके पर शख्स ने शेयर किया वीडियो, युवाओं ने कहा- ‘बिलकुल सच'

ये भी पढ़ें: नागपुर में ‘चेयर योग' का बड़ा आयोजन, कर्मचारी और परिवारों ने मिलकर बनाया रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Neela Drum
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com