विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2025

दीदी तेरा देवर दीवाना...पर मियां-बीवी ने किया ऐसा डांस, देख दिल हार बैठे मेहमान, बोले- जोड़ी हो तो ऐसी

Husband Wife Cute Dance in Sangeet: वायरल वीडियो में एक कपल सादगी से भरा डांस करता नजर आ रहा है, जिन पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब प्यार लुटा रहे हैं.

दीदी तेरा देवर दीवाना...पर मियां-बीवी ने किया ऐसा डांस, देख दिल हार बैठे मेहमान, बोले- जोड़ी हो तो ऐसी

Husband Wife Cute Dance Performance: शादी की संगीत सेरेमनी हो और रेट्रो बॉलीवुड गानों पर डांस न हो, ये तो जैसे अधूरा सा लगता है. जहां एक ओर शादी समारोहों में लग्जरी सेटअप और हाई एंड परफॉर्मेंस का ट्रेंड चल रहा है, वहीं एक सादगी से भरा वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. यह वीडियो किसी सेलिब्रिटी का नहीं, बल्कि एक आम पति-पत्नी की जोड़ी का है, जो 'हम आपके हैं कौन' फिल्म के आइकोनिक गाने 'दीदी तेरा देवर दीवाना' पर बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला डांस परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं.

यहां देखें वीडियो

कपल का क्यूट डांस हुआ वायरल (couple viral dance video)

इस वीडियो को @musafir\_vj नाम के ट्विटर/X अकाउंट से शेयर किया गया है, जो खूब वायरल हो रहा है. अब तक इसे 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों यूजर्स कपल की सादगी और क्यूट केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं. वायरल हो रहे कपल के इस डांस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब प्यार लुटा रहे हैं. 

पति-पत्नी का क्यूट डांस वायरल (wedding dance on didi tera devar deewana)

वायरल हो रहे इस डांस वीडियो को देख चुके एक यूजर ने लिखा, बहुत प्यारा जोड़ा, दिल खुश हो गया. दूसरे यूजर ने कहा, शानदार परफॉर्मेंस, सादगी में छिपा है असली प्यार. किसी ने लिखा, आज के मॉडर्न डांस्स में जहां दिखावा होता है, ये वीडियो ताजगी जैसा है. एक और यूजर ने कहा, यह कपल सादगी की मिसाल है.

ये भी पढ़ें:-सांपों का गांव...जहां साथ-साथ रहते हैं इंसान और कोबरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Couple Viral Dance Video, Wedding Dance On Didi Tera Devar Deewana, Simple Couple Wedding Dance, Retro Song Wedding Performance, Bride Groom Cute Dance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com