विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2022

वेडिंग गाउन के चक्कर में बुरे फंसे दूल्हा-दुल्हन, खानी पड़ी हवालात की हवा

रेडिट (Reddit) पर एक महिला ने अपनी दोस्त का किस्सा शेयर करते हुए लिखा कि वेडिंग गाउन की वजह से ना सिर्फ शादी (Wedding) कैंसिल हुई बल्कि दूल्हा-दुल्हन (Groom and Bride) को जेल तक जाना पड़ गया.

वेडिंग गाउन के चक्कर में बुरे फंसे दूल्हा-दुल्हन, खानी पड़ी हवालात की हवा
सोशल मीडिया पर भी ये खबर काफी सुर्खियां बटोर रही है.
नई दिल्ली:

दुनिया के हर शख्स के लिए उसकी शादी वाला दिन सबसे खास होता है. इसलि लोग इस दिन को यादगार बनाने के लिए तमाम तरह के बंदोबस्त करते हैं. ऐसे मौकों पर हर कोई अपनी पसंद के कपड़े पहनकर शादी में शरीक होता है. लेकिन शादी में मौजूद सभी लोगों में दुल्हन (Bride) की ड्रेस (Dress) सबसे खूबसूरत होती है. कई लोग तो दुल्हन की ड्रेस को याद कर उसकी तारीफ करते नहीं थकते. लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि वेडिंग गाउन के चक्कर में किसी को हवालात की हवा खानी पड़ी हों. नहीं न, लेकिन हम आज आपको एक ऐसा ही वाकया बताने जा रहे हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट (Reddit) पर एक महिला ने अपनी दोस्त का किस्सा शेयर करते हुए लिखा कि वेडिंग गाउन की वजह से ना सिर्फ शादी (Wedding) कैंसिल हुई बल्कि दूल्हा-दुल्हन (Groom and Bride) को जेल तक जाना पड़ गया. दरअसल हुआ ये कि मेरी और एडम नाम के दो लोग साथ काम किया करते थे. फिर थोड़े वक्त बाद दोनों ने शादी कर ली लेकिन शादी के कुछ समय बाद मेरी ने वो कंपनी (Company) छोड़ दी. इसके बाद मालूम हुआ कि मेरी एडम को तलाक दे रही है क्योंकि एडम ने उसे धोखा दिया था.

मेरी ने तलाक लेते वक्त एडम (Adam) से कहा कि उसकी वेडिंग ट्रेस और कुछ ज्वैलरी नहीं मिल रही है. जवाब में एडम ने मना कर दिया कि उसे इन चीजों के बारे में कुछ भी मालूम नहीं. एडम के मना करने पर मेरी ने भी सोचा कि हो सकता है उन्होंने ये दोनों चीजें कहीं और रख दी हो. लेकिन कुछ समय बाद पता चला एडम उसी महिला से शादी कर रहा है जिसकी वजह से उसने मेरी को धोखा (Cheat) दिया था. उसी कंपनी में काम करने वाली एक और महिला को ने एडम ने शादी में बुलाया था.

ये भी पढ़ें: 200 फीट की ऊंचाई से गहरी खाई में गिरा डॉगी, रेस्क्यू टीम ने किया दिल जीतने वाला काम

अब इसे एडम की बदकिस्मती कहिएगा कि उसी महिला को मेरी भी जानती थी. महिला को वो ड्रेस पहचान में आ गई जो मेरी ने अपनी शादी पर पहनी थी. उसने तुरंत मोबाइल से एडम की नई दुल्हन की फोटो खींचकर मेरी को भेजी. बस फिर क्या था मेरी पुलिस लेकर शादी के वेन्यू तक पहुंच गई. मेरी ने बताया कि ये उसकी ड्रेस है पुलिस ने जैसे ही पूछताछ की वैसे ही एडम और उसकी होने वाली दुल्हन उनसे बहस करने लगी. नतीजतन पुलिस दोनों को थाने ले गई. फिर उन्हें ड्रेस और ज्वैलरी लौटाने के बाद बेल मिली. अब ये खबर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bride Wears Stolen, Bride Wedding Dress, Offbeat News, Bride Dress From Groom Ex Wife, Viral News, Wedding, Wedding Dress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com