विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2022

200 फीट की ऊंचाई से गहरी खाई में गिरा डॉगी, रेस्क्यू टीम ने किया दिल जीतने वाला काम

डेल्टा फ्लैट एरिया में ऑन्क्सी (Onyx) नाम का एक जर्मन शेफर्ड (German Shephard) कुत्ता अपने मालिक (Owner) के साथ हाइकिंग कर रहा था. लेकिन इसी दौरान वो 200 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा. इसके बाद उसे खोजने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया.

200 फीट की ऊंचाई से गहरी खाई में गिरा डॉगी, रेस्क्यू टीम ने किया दिल जीतने वाला काम
इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
नई दिल्ली:

इंसान और जानवर के बीच कमाल का याराना होता है. खासकर कुत्तों के साथ तो इंसान का अलग ही रिश्ता है. दोनों के याराने की कई ऐसी कहानियां है, जो किसी का भी दिल जीत लेगी. अक्सर हम ऐसी खबरें भी सुनने को मिलती रहती है, जब इंसान और जानवर (Animals) एक-दूजे के लिए अपनी जान की बाजी तक लगा देते हैं. इन दिनों फिर से सोशल मीडिया (Social Media) पर इंसान और कुत्ते की दोस्ती की कहानी जमकर सुर्खियां बटोर रही है.

इन दिनों अमेरिका (America) के लॉस एंजेलिस (Los Angeles, America) का एक वीडियो (Video) काफी चर्चा में है. डेल्टा फ्लैट एरिया में ऑन्क्सी (Onyx) नाम का एक जर्मन शेफर्ड (German Shephard) कुत्ता अपने मालिक (Owner) के साथ हाइकिंग कर रहा था. लेकिन इसी दौरान वो 200 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा. इसके बाद उसे खोजने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया.

लॉस एंजेलिस के काउंटी शेरिफ डिपार्टमेंट ने कुत्ते की खोज शुरू की. इस रेस्क्यू के दौरान रेस्क्यू टीम ने मालिक और कुत्ते दोनों की जान बचाई. शेरिफ डिपार्टमेंट ने बताया कि दोनों रातभर फंसे हुए थे. इसलिए उन्हें अगले दिन खोजा (Search) गया. इससे जुड़ा एक वीडियो (Video) भी खूब चर्चा में है जिसमें रेस्क्यू टीम (Rescue Team) ने शख्स और उसके कुत्ते को एक दूसरे से मिलवा दिया है. 

ये भी पढ़ें: गौरेया की मौत पर पूरे गांव में छाया मातम, गांव वालों ने इंसान की तरह किया अंतिम संस्कार

इस वीडियो को जैसे ही सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर किया गया वैसे ही लोगों ने तेजी से अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करानी शुरू कर दी. एक शख्स ने लिखा यकीनन ये खबर किसी का भी दिल जीत लेगी. इसके साथ ही कई लोग रेस्क्यू टीम का आभार जता रहे हैं. उनका कहना है कि इससे बढ़िया नेकदिली वाल काम कुछ औऱ नहीं हो सकता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शेयर भी किया है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hiker, Dog, Offbeat News, Viral News, 200-foot Cliff, German Shepherd, Rescue, Dog Rescue 200-foot Cliff, California, Los Angeles
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com