विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2017

CCTV में कैद : एक हाथ में बच्चा उठाए दूसरे हाथ से बदमाशों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करता रहा पुलिसकर्मी

लुटेरे हथियार के बल पर लूट मचाने आए तो थे, लेकिन वो अपने मसकद में कामयाब नहीं हो पाए.

Also Read in
CCTV में कैद : एक हाथ में बच्चा उठाए दूसरे हाथ से बदमाशों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करता रहा पुलिसकर्मी
एक हाथ में बच्चा और दूसरे हाथ से नकाबपोश बदमाशों पर ताबड़तोड़ फायरिंग​
  • फार्मेसी स्टोर में लूट मचाने आए थे लुटेरे
  • पुलिस ऑफिसर ने दो बदमाशों को मार गिराया
  • ब्राजील के फार्मेसी स्टोर की है घटना
नई दिल्ली: आए दिन चोरी और लूट की घटनाएं घटती रहती हैं. इन घटनाओं में अक्सर देखा जाता है कि लुटेरे हथियार के बल पर इन घटनाओं को अंदाम देते हैं. लेकिन में ब्राजील हुई यह घटना अलग है. क्योंकि लुटेरे हथियार के बल पर लूट मचाने आए तो थे, लेकिन वो अपने मसकद में कामयाब नहीं हो पाए. दरअसल, ब्राजील के एक फार्मेसी स्टोर में कुछ नकाबपोश बदमाश घुस आए और हथियार दिखाकर उस दुकान में लूट मचाना चाहते थे. लेकिन उस स्टोर में एक पुलिस ऑफिसर भी था, जो ऑफ ड्यूटी पर था. इस ऑफिसर के साथ उसकी पत्नी और बच्चा भी था. नकाबपोश बदमाशों को देखकर उस पुलिस ऑफिसर ने अपना बंदूक निकाल लिया और बदमाशों पर हमला कर दिया.

VIDEO: आदमी के ऊपर से गुजर गई ट्रेन, बाल भी नहीं हुआ बांका

ऑफिसर के इस हमले में दो बदमाश मारे गए. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि स्टोर में उस ऑफिसर एक हाथ से अपने बच्चे को पकड़ रखा है और दूसरे हाथ से बदमाशओं पर फायरिंग करता है. गोली लगने के करण दो बदमाशों की मौत हो गई.

VIDEO: हाइवे पर खतरनाक ढंग से उड़ता प्लेन पेड़ से टकराया, खुली रह गई लोगों की आंखें

द इंडिपेंडेंट के मुताबिक,  स्टोर में आए एक लुटेरे ने पुलिस ऑफिसर सूजा पर बंदूक तान लिया, जिसके बाद सूजा ने अपनी बंदूक निकाल लिया और उस लुटेरे को खत्म कर दिया. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि घटना के समय सूजा की पत्नी अपने कानों को दोनों हाथों से ढक लेती हैं, ताकि बंदूक की आवाज ना सुनाई दे. इस दौरान सूजा बदमाशों पर फायरिंग कर रहे हैं.

VIDEO: एक हाथ में बच्चा और दूसरे हाथ से नकाबपोश बदमाशों पर ताबड़तोड़ फायरिंग​

थोड़ी देर बाद सूजा के हाथ से उनकी पत्नी ने बच्चे को अपनी गोद में ले लिया. दूसरे बदमाश पर फायरिंग करते समय सूजा फ्रेम से बाहर हो जाते हैं. ऐसा बार-बार हो रहा है, जो इस वीडियो में देखा जा सकता है. न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, यह घटना बीते 18 नवंबर को साओ पाउलो के कैम्पो लिम्पो पालिस्ता में एक फार्मेसी के अंदर घटी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cop Killed 2 Robbers, Cop Shoot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com