विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2018

VIDEO: शहर के अंदर पेड़ के ऊपर बैठा हुआ था शेर, लोगों ने देखा तो क्या हुआ

अमेरिका के कोलरेडो शहर के आवासीय क्षेत्र में एक पेड़ पर पहाड़ी शेर चढ़ गया हुआ था. ये घटना 11 मार्च को घटी. लोगों ने देखा कि वो पड़े पर झपकी ले रहा था.

VIDEO: शहर के अंदर पेड़ के ऊपर बैठा हुआ था शेर, लोगों ने देखा तो क्या हुआ
कोलरेडो शहर में पेड़ पर चढ़ा पहाड़ी शेर.
  • कोलरेडो शहर में पेड़ पर चढ़ा पहाड़ी शेर.
  • कोलरेडो पार्क एंड वाइल्डलाइफ ने शेर को नीचे उतारने की कोशिश की.
  • एक ऑफिसर शेर को उतारने के लिए पेड़ पर चढ़ा.
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. अमेरिका के कोलरेडो शहर के आवासीय क्षेत्र में एक पेड़ पर पहाड़ी शेर चढ़ गया हुआ था. ये घटना 11 मार्च को घटी. लोगों ने देखा कि वो पड़े पर झपकी ले रहा था. UPI के मुताबिक, कोलरेडो पार्क एंड वाइल्डलाइफ ने शेर को नीचे उतारने की कोशिश की. सबसे पहला काम था कि उसे शांत रखना. अगर वो दहाड़ मारता तो काफी परेशानी हो सकती थी. शेर खुद से नीचे नहीं उतर रहा था. एक ऑफिसर शेर को उतारने के लिए पेड़ पर चढ़ा. 

छिपकली को शिकार बनाने आया सांप, पास पहुंचते ही हुआ ऐसा कि सभी रह गए SHOCKED

कैटी बैसिंगर ने कोलरेडो पार्क्स एंड वाइल्डलाइफ के फेसबुक पेज पर ये वीडियो शेयर किया है. डेली मेल की खबर के मुताबिक, बैसिंगर ने स्टोरीफुल के बताया कि शेर शांत बैठा हुआ था. लेकिन बाद वो वो पेड़ पर लटक गया था. 

Video: आलू और प्याज से इस शख्स ने चला दिया पंखा, देखें कैसे की जुगाड़

एक पुलिस ऑफिसर पेड़ पर चढ़ा और तीन लोग नीचे ट्रैप बिछाकर खड़े रहे. जैसे ही शेर नीचे गिरा तो लोगों ने उसे चादर में लपेट लिया. जिसके बाद उसे शहर के दूर खुली जगह में छोड़ दिया गया. 

कोबरा को घर में पालता था ये शख्स, करता था KISS, फिर हुआ कुछ ऐसा

देखें वीडियो-

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Colorado, Mountain Lion, Mountain Lion On Tree, Video, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com