विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2025

मुंबई के फेमस बेकरी ब्रांड के पनीर रोल में मंडराता दिखा कॉकरोच, देख फूड लवर्स का फूटा गुस्सा

Reddit पर एक यूजर ने मुंबई के फेमस बेकरी ब्रांड के आउटलेट से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें पनीर रोल के ट्रे के पास एक कॉकरोच खुलेआम घूमता नजर आ रहा है.

मुंबई के फेमस बेकरी ब्रांड के पनीर रोल में मंडराता दिखा कॉकरोच, देख फूड लवर्स का फूटा गुस्सा
मुंबई के थेओब्रोमा में पनीर रोल के पास घूमता दिखा कॉकरोच, वीडियो हुआ वायरल

Cockroach crawling over paneer rills viral video: मुंबई के मशहूर बेकरी ब्रांड Theobroma का नाम इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह उनके ब्राउनी या कुकीज़ नहीं, बल्कि हाइजीन को लेकर गंभीर लापरवाही है. Reddit पर एक यूजर ने मुंबई के मुलुंड वेस्ट स्थित Runwal Greens आउटलेट से एक वीडियो साझा किया, जिसमें पनीर रोल के ट्रे के पास एक कॉकरोच खुलेआम घूमता नजर आ रहा है. यूजर ने यह भी बताया कि वो और उनका दोस्त इस आउटलेट में ऑर्डर करने ही वाले थे, लेकिन तभी यह दृश्य उनकी नजरों में आया. जब उन्होंने स्टाफ को इसकी जानकारी दी तो ट्रे को हटा लिया गया, लेकिन इसके बाद क्या हुआ, यह स्पष्ट नहीं है.

यहां देखें पोस्ट

This is from today evening at Theobroma Runwal Greens
byu/Familiar-Guava-3123 inMulund

सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप (cockroach crawling over food items)

इस पोस्ट ने तुरंत सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया. Reddit पर कई यूजर्स ने अपने खुद के खराब रेस्टोरेंट और कैफे अनुभव भी शेयर करने शुरू कर दिए. एक यूजर ने बताया कि वो एक फाइन डाइनिंग रेस्टोरेंट में गए थे, जहां कुर्सियों पर लाल चींटियां थीं. उन्होंने तुरंत रेस्टोरेंट छोड़ दिया. एक और यूजर ने कहा कि फ्रेंचाइज़ी मॉडल के चलते ब्रांड्स क्वालिटी पर नियंत्रण नहीं रख पाते. ब्रांड केवल स्टोर खोलते हैं, लेकिन यह सुनिश्चित नहीं कर पाते कि ऑनर और स्टाफ जिम्मेदारी से काम कर रहे हैं या नहीं.

पनीर रोल पर मंडराते दिखे कॉकरोच (Theobroma Mumbai hygiene issue)

इस घटना के बाद भी अब तक Theobroma की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब इस ब्रांड पर सवाल उठे हों. दक्षिण दिल्ली के एक यूजर ने लिखा कि, उन्हें ब्राउनी में प्लास्टिक का टुकड़ा मिला, जिसे गलती से उन्होंने खा भी लिया, क्योंकि वह गर्म चॉकलेट से ढंका हुआ था. यह घटनाएं उपभोक्ताओं के बीच एक बड़ा सवाल खड़ा करती हैं. क्या प्रसिद्ध ब्रांड्स भी अब भरोसेमंद नहीं रह गए?

ये भी पढ़ें:- यहां उगाया जाता है दुनिया का सबसे बड़ा संतरा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cockroach Crawling Over Food Items, Cockroach Crawling Over Paneer Rills Viral Video, Viral Video, Viral Video Today, Mumbai, Mumbai Theobroma Outlet, Theobroma Viral Video, Theobroma Mumbai Hygiene Issue, Cockroach In Theobroma Outlet, Runwal Greens Mulund Food Safety, Theobroma Viral Video Reddit, Food Safety In India, Dirty Food Outlets In Mumbai, Theobroma Controversy 2025, Customer Complaint Theobroma, Indian Patisserie Hygiene Issue, Mumbai Restaurant Hygiene Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com