सोशल मीडिया पर इन दिनों वीडियो वायरल होने का सिलसिला आम हो चला है. कई बार वायरल हो रहे वीडियो कई लोगों को रातों रात दुनिया की नजर में ले आते हैं, जिसके चक्कर में लोग कई बार अजीबोगरीब हरकतें कर बैठते हैं. वहीं लाइमलाइट में आने के लिए कई लोग अपनी जिंदगी को ही खतरे में डालने से नहीं चूकते. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स एक नहीं, बल्कि तीन-तीन कोबरा से खेलते नजर आ रहा है, लेकिन आगे जो हुआ उसे देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
वायरल होता यह वीडियो कर्नाटक (Karnataka) का बताया जा रहा है, जिसमें एक शख्स तीन कोबरा सांपों के साथ स्टंट करता नजर आ रहा है, जिसका अंत आपको भी हिलाकर रख देगा. सिरसी के माज सैयद (Maaz Sayed) नाम के एक स्टंटमैन एक दो नहीं बल्कि फन फैलाकर बैठे तीन-तीन किंग कोबरा के साथ वीडियो शूट कर रहा था, तभी उसकी एक गलती ने उसे अस्पताल पहुंचा दिया.
अब मुंबई पुलिस पर चढ़ा Pushpa का फीवर, श्रीवल्ली सॉन्ग पर बैंड ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस
वीडियो में शख्स बढ़िया से बनठन कर तीन कोबरा को एक लाइन में बैठाकर उनके सामने बैठ जाता है. इसके बाद शख्स सबसे पहले छोटे कोबरा की पूंछ खींचता है, उसके बाद उसकी पूंछ सहलाने लगता है. इसके बाद शख्स अपने बैठे-बैठे अपने हाथ-पैरों को हिलाता है, जैसे की वो उसकी कॉपी कर रहा हो. इसके बाद जैसे ही वो दूसरे कोबरा को पकड़ने की कोशिश करता है, तभी अचानक उनमें से एक कोबरा उसके पैर पर अटैक देता है. खुद को बचाने की जद्दोजहद में वो कोबरा को पकड़ लेता है और उसकी पकड़ से अपना पेंट छुड़वाने की कोशिश करने लगता है.
This is just horrific way of handling cobras…
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) March 16, 2022
The snake considers the movements as threats and follow the movement. At times, the response can be fatal pic.twitter.com/U89EkzJrFc
इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा (Indian Forest Service officer Susanta Nanda) ने अपने ट्विटर (Twitter) हैंडल से शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि 'यह कोबरा से निपटने का सिर्फ एक भयानक तरीका है.'
सर्पदंश हीलिंग एंड एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्ष (President and Founder of Snakebite Healing and Education Society) और संस्थापक प्रियंका कदम (Priyanka Kadam) द्वारा साझा की गई एक फेसबुक पोस्ट (Facebook post) से पता चलता है कि सैयद (Mr Sayed) को कोबरा (cobra) के काटने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. प्रियंका कदम के मुताबिक, कोबरा विभिन्न विलुप्त सांपों का सामान्य नाम है. सभी कोबरा जहरीले होते हैं. सैयद के मामले में भी यही हुआ. उनके स्टंट के गलत होने के बाद कथित तौर पर उन्हें एंटी-वेनम की 46 शीशियां दीं गईं.
बीच सड़क साइकिल पर स्टंट करते इस बुजुर्ग का VIDEO देख आंखें रह जाएंगी फटी की फटी
प्रियंका कदम ने सैयद को सुझाव दिया है कि एक विशेषज्ञ शायद उनका मार्गदर्शन करने की कोशिश कर सकता है. सैयद ने कहा, वह अभी अस्वस्थ है. पूरी तरह से ठीक होने के बाद उनसे जुड़ेगा.
मैंगलोर के एक सांप और एक पशु बचावकर्ता अतुल पई ने फेसबुक पर लिखा, 'कर्नाटक के सिरसी के एक युवा माज सैयद को कोबरा ने काट लिया, जब वह 3 कोबरा के साथ खेलने की कोशिश कर रहे थे. कई लोग ऐसे स्टंट करते हैं, लेकिन वह इसकी गंभीरता को नहीं समझते.
शिल्पा शेट्टी का नया टॉक शो ‘Shape of You' लॉन्च, लॉन्चिंग इवेंट में दिखे कई सितारे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं