विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2018

VIDEO: क्रिस गेल ने पकड़ा रहस्यमयी कैच, बल्लेबाजी के साथ-साथ देखता रह गया गेंदबाज

Chris Gayle का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसने हर किसी को हैरान कर रखा है. Global T20 Canada 2018 के फाइनल में क्रिस गेल ने शानदार कैच पकड़ा.

VIDEO: क्रिस गेल ने पकड़ा रहस्यमयी कैच, बल्लेबाजी के साथ-साथ देखता रह गया गेंदबाज
क्रिस गेल का कैच सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
Chris Gayle का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसने हर किसी को हैरान कर रखा है. Global T20 Canada 2018 के फाइनल में क्रिस गेल ने शानदार कैच पकड़ा. जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. वेनकूवर नाइट्स और वेस्टइंडीज बी के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया. उस मुकाबले में क्रिस गेल ने एक हाथ से केवम हॉज का कैच पकड़ा. उस वक्त फवाद अहमद गेंदबाजी कर रहे थे. 

एक अवार्ड समारोह में शिखर धवन को अपने अंदाज में डांस कराते नजर आए क्रिस गेल, देखें VIDEO..

वीडियो में देखा जा सकता है कि फवाद गेंदबाजी कर रहे हैं और क्रिस गेल स्लिप पर खड़े हैं. बॉल जैसे ही घूमती हुई हॉज के पास आती है तो बॉल का एज लेकर स्लिप पर चली जाती है. एक बार तो लगा कि गेल ने बॉल को पकड़ लिया. लेकिन बॉल छूट गई और गेल गिरने लगे.

IPL 2018: 'इस पॉवर' में केएल राहुल ने आतिशी क्रिस गेल को पीछे छोड़ा!

जिसके बाद गेल ने दूसरा हाथ लगाया और बॉल को लपक लिया. गेल की दूसरी कोशिश सफल रही और हॉज आउट हो गए. उनका कैच देखकर बल्लेबाज के साथ-साथ गेंदबाज भी हैरान था. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. 

देखें VIDEO:
   
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chris Gayle, GT20 Canada, Vancouver Knights
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com