विज्ञापन
This Article is From Apr 25, 2023

क्रिस गेल को भी लगा भोजपुरी का चस्का, कहा- ऐ राजा छक्का मारके गर्दा मचा देल,अब का मुंहवा फोड़वा

वीडियो देख कर आप समझ गए होंगे कि हमने ख़बर की शुरुआत भोजपुरी में क्यों की? दरअसल, भोजपुरी में क्रिस गेल का ये वीडियो लोगों को बहुत ही ज़्यादा पसंद आ रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रिस गेल अपने अंदाज़ में भोजपुरी कमेंट्री स्टूडियो में एंट्री मारते हैं.

क्रिस गेल को भी लगा भोजपुरी का चस्का, कहा- ऐ राजा छक्का मारके गर्दा मचा देल,अब का मुंहवा फोड़वा
क्रिस गेल भइयवा के जलवा बा!

Chris Gayle  Talking in Bhojpuri: क्रिकेट के सबसे ख़तरनाक बल्लेबाज़ लोग में शुमार क्रिस गेल के मन भोजपुरी में लाग गइल बा. यूनीवर्स स्टार भोजपुरी (IPL Bhojpuri Commentary) में बात करे लागल बाड़न. भइवया के अंदाज़ एकदम सबके पसंद आ गइल. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होत बा... नइखे विश्वास, त वीडियो देखीं सभे. ई त जगजाहिर बा कि अभी आईपीएल मैच चल रहल बा आ कई गो भाषा के साथे भोजपुरियो में कमेंटरी होत बा. एही से हमनियो के ख़बर के शुरुआत भोजपुरिये से कइले बानी जा.

वीडियो देखे खातिर इहां क्लिक करिं

lbad220o

वीडियो देख कर आप समझ गए होंगे कि हमने ख़बर की शुरुआत भोजपुरी में क्यों की? दरअसल, भोजपुरी में क्रिस गेल का ये वीडियो लोगों को बहुत ही ज़्यादा पसंद आ रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रिस गेल अपने अंदाज़ में भोजपुरी कमेंट्री स्टूडियो में एंट्री मारते हैं. गमछा पहन कर भोजपुरिया अंदाज़ में बात कर रहे हैं. लोगों को उनका अंदाज़ बहुत ही ज्यादा भा रहा है.

इस वीडियो को JioCinema के यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है. ख़बर लिखे जाने तक 1 लाख 70 हज़ार से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के बेहतरीन कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- ई तो ससुरा गेलवा है. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- क्रिस गेल को भारत पसंद आ गया है और भारत को क्रिस गेल

इस वीडियो को भी देखें- जब कूल-कूल धोनी ने किया ऐसा गुस्सा, तोड़ दिया बल्ला, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chris Gayle, Chris Gayle Doing Bhojpuri Commentary, Chris Gayle Bhangra, Chris Gayle Dance Video, IPL 10, Bhojpuri Commentary, IPL Match, Funny Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com