Snake Breeding: चीन में एक बैचलर के फ्लैट में 300 ज्यादा अजगर मिले हैं, जो वहां रह रहे शख्स ने पाल रखे थे. होश उड़ा देने वाले इस मामले की पोल फ्लैट के भारी-भरकम बिजली के बिल से खुली. शख्स के फ्लैट के बिजली का बिल इतना था कि पुलिस छानबीन के फ्लैट पर पहुंच गई और फ्लैट में मिले अजगरों को बरामद किया और दुर्लभ जीवों की अवैध ब्रीडिंग के आरोप में फ्लैट में रह रहे शख्स को अब जेल भेज दिया गया है.
ये भी पढ़ें- Ugliest Man: दुनिया का सबसे बदसूरत इंसान 'गॉडफ्रे बागूमा', तानों को बनाया तराना, 2 शादी से हैं 8 बच्चे!
किराए के फ्लैट को शख्स ने बनाया अजगरों का ब्रीडिंग केंद्र
मामला चीन के झेजियांग प्रांत के ताइझोऊ शहर का है, जहां शख्स ने रहने के लिए किराए पर एक फ्लैट लिया था. शख्स काफी दिनों से उस फ्लैट में रह रहा था और जल्द ही उसने फ्लैट को अजगरों की ब्रीडिंग केंद्र बना लिया. फ्लैट के भारी-भरकम बिजली के बिल की छानबीन करते हुए पुलिस जब उसके फ्लैट में पहुंची तो अंदर का नजारा उसके होश उड़ गए, क्योंकि फ्लैट में 300 से ज्यादा खतरनाक अजगर मौजूद थे.
पहाड़ के नीचे मिले विशालकाय अजगर से थाने पहुंचा मामला
मामले का खुलासा एक बुजुर्ग ने किया, जिसे एक पहाड़ के नीचे बहुत बड़ा सांप दिखाई दिया था. किसी वयस्क इंसान के हाथ जितने मोटे सांप का रंग इलाके में पाए जाने वाले आम सांपों से बिल्कुल अलग था. बुजुर्ग को शंका हुई और उसने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. पुलिस की जांच में स्पष्ट हो गया कि पहाड़ के नीचे मिला भारी-भरकम सांप स्थानीय नहीं है. पुलिस का शक था कि सांप कहीं से भागकर वहां पहुंचा है.
ये भी पढ़ें-क्या होता है इलेक्ट्रोलाइट पानी? इंडिया गॉट लैटेंट सीजन-2 में आलिया भट्ट ने किया था जिक्र!
ये भी पढ़ें-Himalayan Gold: हिमालय की बर्फ में बन रहा सोना, खोज में ग्रामीणों ने घर-बार छोड़ पहाड़ों में बनाया आशियाना
पुलिस को शक हो गया कि कहीं सांपों की ब्रीडिंग हो रही है
वन्यजीव विशेषज्ञों से सलाह लेकर जांच में जुटी पुलिस के हाथ जल्द आरोपी के गिरेहबां तक जा पहुंचे. पुलिस को अंदेशा था कि कहीं किसी घर में सांपों की ब्रीडिंग हो रही है, जिसके लिए 24 घंटे हीटर चलाए जाने से बिजली की खपत ज्यादा होती होगी. पुलिस अब ऐसे फ्लैट की तलाश में जुट गई, पुलिस ने ऐसे फ्लैट खंगालने शुरू किए और जल्द ही उसे वह फ्लैट मिल गया, जहां का सांप पाले जा रहे थे और जिसका बिजली का बिल कई गुना ज्यादा था.

भारी बिजली बिल से फ्लैट में स्नेक ब्रीडिंग की पोल
Photo Credit: Canva Library
फ्लैट से बरामद किए गए 300 से ज्यादा विशालकाय अजगर
छापेमारी के दौरान फ्लैट में आरोपी शख्स अकेला मिला, लेकिन फ्लैट के अलग-अलग कोनों से 300 से ज्यादा अजगर बरामद किए गए. चीन में 'ग्रेड टू' संरक्षित जीवों की कैटेगरी में शामिल अजगर की अवैध ब्रीडिंग को लेकर सख्त कानून है. चीनी कानून के मुताबिक, बिना सरकारी अनुमति के ऐसे संरक्षित जीवों को खरीदना, बेचना, पालना या दूसरी जगह ले जाना पूरी तरह गैरकानूनी है, जिसके आरोप में शख्स को जेल भेज दिया गया.
चीन में तेजी से बढ़ा है 'एग्जॉटिक पेट्स' पालने का चलन
उल्लेखनीय है चीन में इन दिनों पारंपरिक पालतू जानवरों के बजाय सांप, छिपकली और मकड़ी जैसे 'एग्जॉटिक पेट्स' पालने का चलन तेजी से बढ़ा है. एक आंकड़े के मुताबिक, चीन में करीब 1.7 करोड़ लोग ऐसे अनोखे जीव अपने घरों में रख रहे हैं, लेकिन कई बार जब लोगों का शौक इतना बढ़ जाता है कि वो ऐसे जीवों के धंधे में उतर जाते है, जो अवैध तस्करी और बड़े हादसों को दावत देते हैं.
ये भी पढ़ें-क्या सच में अजगर के खून से घटेगा मोटापा? नई रिसर्च ने बढ़ाई उम्मीद, जानें कैसे करेगा काम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं