विज्ञापन

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने PM मोदी से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

दिल्ली में ब्रिक्स बैठक के दौरान चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. इस बैठक में दोनों देशों के बीच आपसी भरोसा बढ़ाने और भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता को मजबूत करने पर सहमति बनी है.

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने PM मोदी से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा
PM मोदी से मिले चीन के विदेश मंत्री

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य वांग यी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. वांग यी नई दिल्ली में आयोजित 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में शामिल होने के लिए भारत आए हुए हैं. वांग ने कहा कि चीन और भारत, जो दो सबसे बड़े विकासशील देश और 'ग्लोबल साउथ' के अहम सदस्य हैं, उन्हें 'ग्लोबल साउथ' देशों के बीच एकजुटता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में एक मिसाल कायम करने वाली भूमिका निभानी चाहिए.

'भारत के साथ मिलकर काम करेगा चीन'

उन्होंने कहा कि चीन, BRICS के रोटेटिंग चेयर यानी बारी-बारी से अध्यक्ष बनने वाले देश के तौर पर भारत की जिम्मेदारियों को पूरा करने में उसका समर्थन जारी रखेगा और BRICS सहयोग में ठोस प्रगति को बढ़ावा देने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करेगा.

चीनी विदेश मंत्री ने कहा कि चीन, दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी अहम सहमति को लागू करने, लगातार भरोसा बढ़ाने, संवेदनशील मुद्दों को सही ढंग से संभालने, आपसी फायदे वाले सहयोग को गहरा करने, चीन-भारत संबंधों की सकारात्मक गति को बनाए रखने और संयुक्त रूप से अपने-अपने आधुनिकीकरण की प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने को तैयार है. यह दोनों देशों के लोगों के बुनियादी हितों को पूरी तरह से पूरा करता है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आम उम्मीदों के अनुरूप है.

Latest and Breaking News on NDTV

NSA अजीत डोभाल से भी हुई मुलाकात

इससे पहले सोमवार को भारत NSA अजीत डोभाल ने और चीनी विदेश मंत्री वांग यी की मुलाकात हुई. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि एनएसए डोभाल ने इस बात पर जोर दिया कि स्थिर और रचनात्मक द्विपक्षीय संबंध दोनों पक्षों के बीच भरोसा बढ़ाने और आपसी समझ को मजबूत बनाने में योगदान देंगे. उन्होंने कहा, 'डोभाल ने एक-दूसरे के मुख्य चिंता वाले अहम मुद्दों के प्रति लगातार संवेदनशीलता दिखाने की अहमियत पर भी जोर दिया.'

Latest and Breaking News on NDTV

हालांकि, जायसवाल ने यह नहीं बताया कि ये मुद्दे कौन से हैं. उन्होंने कहा कि एक-दूसरे के मुख्य चिंता वाले मुद्दों के प्रति लगातार संवेदनशीलता दिखाना आपसी संवेदनशीलता, आपसी हितों और आपसी सम्मान के हमारे समग्र दृष्टिकोण के अनुरूप होगा. बैठक में, दोनों पक्षों ने एलएसी पर समग्र स्थिति की समीक्षा भी की.

यह भी पढ़े: भारत और हम प्रतिद्वंद्वी नहीं बल्कि साझेदार...अमेरिका के बाद आया चीन का जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, India China News, Wang Yi, Wang Yi In India, Wang Yi India Visit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com