विज्ञापन

क्या होता है इलेक्ट्रोलाइट पानी? इंडिया गॉट लैटेंट सीजन-2 में आलिया भट्ट ने किया था जिक्र!

घर में आसानी से तैयार होने वाले इलेक्ट्रोलाइट पानी मिनरल्स का एक समूह है, जिसके असंतुलन की स्थिति में इंसान को जल्दी थकान महसूस होने लगती है, उसके हाथ और पैर कांपने लग जाते हैं.

क्या होता है इलेक्ट्रोलाइट पानी? इंडिया गॉट लैटेंट सीजन-2 में आलिया भट्ट ने किया था जिक्र!
इलेक्ट्रोलाइट वॉटर के फायदे
Screengrab

Electrolyte Water: कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दूसरे सीजन का आगाज हो चुका है. दुनिया के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफार्म नेटफिलिक्स और यूट्यूब चैनल पर एक साथ ऑन एयर हुए दूसरे सीजन के पहले एपीसोड में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी वाघ पहुंची थी. शो शुरू होते ही चिरपरिचित अंदाज में लौटे समय रैना को मेहमान एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बिन मांगे चुटकी लेने का बड़ा मौका दे दिया.

शो ऑन एयर होते ही समय रैना रंग में आ गए और एक के बाद एक तीर छोड़ने लगे. जब आलिया झेंपने लगीं तो समय ने उन्हें पानी ऑफर किया. 'मेरे पास अपना पानी का बॉटल है' यह कहकर आलिया ने समय के हाथ से पानी नहीं लिया. आलिया सह अभिनेत्री शरवरी बाघ के साथ फिल्म 'अल्फा' को इंडिया गॉट लेटेंट-2 के पहले एपीसोड में प्रमोट करने पहुंची थी.

ये भी पढ़ें-बंटवारा-1947: सनी पाजी फिर पाकिस्तान जाएंगे, लेकिन निराश होंगे हार्डकोर फैंस, जानिए किरदार और कहानी?

एक्ट्रेस आलिया नॉर्मल नहीं, तो कौन सा पानी पीती हैं?

हाजिरजवाबी के लिए मशहूर समय रैना ने छेड़ते हुए आलिया से पूछा, 'आप हम नॉर्मल लोगों का पानी नहीं पीते हो क्या?' आलिया भट्ट के पानी की बोतल की ओर इशारा करते हुए समय ने चुटकी भरे अंदाज में पूछा, 'ये कौन-सा अमीरों वाला पानी है? अब आलिया साथ लाए काले रंग के बोतल वाली पानी की खासियत बताने लगती हैं, तो पूरे शो ठहाकों के शोर से गूंज उठता है. सवाल है आलिया नॉर्मल नहीं, तो कौन सा पानी पीती हैं?

घर में आसानी से बना सकते हैं इलेक्ट्रोलाइट वॉटर

घर में आसानी से बना सकते हैं इलेक्ट्रोलाइट वॉटर

'नर्वसनेस में बेहोश होने से बचाता है इलेक्ट्रोलाइट पानी'

आलिया भट्ट के मुताबिक उनके खास पानी के बोतल में स्पेशल इलेक्ट्रोलाइट्स हैं, जो उन्हें स्टेज पर नर्वसनेस या डर की वजह से बेहोश होने से बचाने में मदद करेगा. एक शोध की मानें तो इलेक्ट्रोलाइट्स पानी सेल्स की इलेक्ट्रिकल न्यूट्रेलिटी को मेंटेन और नर्व्स और मसल्स के फंक्शन को सही रखता है. शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स के असंतुलन से थकान, हाथ-पैर कांपना, हाथ-पैर में सुन्न, थकान, डायरिया और दिल की धड़कन तेज हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें-पैन इंडिया फिल्म में डेब्यू करेगा हॉलीवुड फिल्म 'द ममी' फेम का मेन विलेन, चेहरा तो याद होगा?

इलेक्ट्रोलाइट्स असंतुलन की स्थिति में इंसान को जल्दी थकान महसूस होने लगती है, उसके हाथ और पैर कांपने लग जाते हैं और धड़कन तेज होने लगती हैं. शरीर में ऐसी स्थिति फ्लूइड लॉस होने के समय उत्पन्न होती है, जिसकी वजह इलेक्ट्रोलाइट्स का असंतुलित होना हो सकता है. इस असंतुलन का बड़ा और आम कारण डिहाइड्रेशन होता है.

ये भी पढ़ें-Ugliest Man: दुनिया का सबसे बदसूरत इंसान 'गॉडफ्रे बागूमा', तानों को बनाया तराना, 2 शादी से हैं 8 बच्चे!

मिनरल्स का एक समूह होता है इलेक्ट्रोलाइट्स पानी

इलेक्ट्रोलाइट्स को मिनरल्स का एक समूह कहें तो गलत नहीं होगा, लेकिन हर मिनरल इलेक्ट्रोलाइट्स नहीं होता यह भी ध्यान रखना जरूरी है. इनमें सामान्यतः सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, बायकार्बोनेट, मैग्नीशियम, क्लोराइड, फॉस्फोरस जैसे मिनल्स होते हैं, जिन्हें घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है और इलेक्ट्रोलाइट के असंतुलन होने पर घर पर बनाकर पिया जा सकता है.

लेक्ट्रोलाइट वॉटर के फायदे

लेक्ट्रोलाइट वॉटर के फायदे

घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है यह पानी

इलेक्ट्रोलाइट पानी को घर में तैयार करना बेहद आसान है. बाजार में मिलने वाले ओआरएस के पाउच में सभी जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं, जिसे पानी में घोल कर पीने से इलेक्ट्रोलाइट अंसतुलन को दूर संतुलित किया जा सकता है. इसे घर पर भी आसानी से तैयार किया जा सकता है. इसे तैयार करने के लिए एक लीटर साफ पीने के पानी में 6 छोटी चम्मच चीनी और आधा छोटी चम्मच नमक डालकर कर तैयार किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-Liquor Bottles: शराब की खाली बोतल लौटाओ, 10 रुपए पाओ? कहां लगी है ये अनोखी मशीन?

इलेक्ट्रोलाइट पानी पीने के लिए डॉक्टरी सलाह है जरूरी

गौरतलब है बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट्स के अंसतुलन से ईटिंग डिस्ऑर्ड्स, किडनी डिजीज, लिवर डिजीज, हार्ट फेलियर, हाई बीपी, एंटीबायोटिक्स, ड्यूरेटिक्स और लैक्सेटिव जैसी समस्या भी हो सकती है, लेकिन एक नॉर्मल व्यक्ति एक दिन में 1 से 2 गिलास इलेक्ट्रोलाइट्स पानी पी सकता है, लेकिन डॉक्टर की सलाह पर इसका अधिक सेवन उचित होगा, क्योंकि किडनी और लिवर जैसी बीमारी में इसको पीना खतरनाक हो सकता है.

ये भी पढ़ें-Himalayan Gold: हिमालय की बर्फ में बन रहा सोना, खोज में ग्रामीणों ने घर-बार छोड़ पहाड़ों में बनाया आशियाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Electrolyte Water Benefits, Alia Bhatt, India Got Latent 2, Bollywood Actress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com