विज्ञापन

पेपर लीक का विरोध करने वाले मासूम बच्चे, उन्हें बदनाम किया जा रहाः केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने NEET पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि छात्रों का यह प्रदर्शन सरकार और जांच एजेंसियां हजम नहीं कर पा रही हैं.

पेपर लीक का विरोध करने वाले मासूम बच्चे, उन्हें बदनाम किया जा रहाः केजरीवाल
NEET छात्रों के प्रदर्शन को लेकर अरविंद केजरीवाल ने का बयान
NDTV

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के जंतर मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर दिए बयान पर आपत्ति जताई है.केजरीवाल ने कहा कि ये पेपर लीक का विरोध करने वाले मासूम बच्चे हैं जिन्हें शिक्षा मंत्री देश के टुकड़े-टुकड़े करने वाले बता रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पेपर लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में खड़ी है. 

केजरीवाल ने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों से दिल्ली आए छात्रों का पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करना ईडी, पार्टी और सरकार के मंत्रियों को हजम नहीं हो रहा है. छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं. छात्रों के प्रदर्शन को कमजोर और बदनाम करने के लिए उन्हें देशद्रोही बताने का सिलसिला जारी है. उन्होंने कहा कि ये मासूम बच्चे हैं लेकिन उनके बारे में कहा जा रहा है कि वो देश के ‘टुकड़े-टुकड़े' करना चाहते हैं.

नीट पेपर लीक होने के बाद कई बच्चों द्वारा आत्महत्या करने जैसे कदम उठाने पर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि पेपर लीक अरबों-खरबों का धंधा है और उसमें बहुत बड़े-बड़े लोग शामिल हैं. हर दो-तीन साल में पेपर लीक हो रहे हैं. केंद्र सरकार के हर पेपर में गड़बड़ी हो रही है. हर पेपर लीक हो रहा है, कोई न कोई गड़बड़ी हो रही है. ये सब नीयत का सवाल है. उनकी नीयत खराब है.

यह भी पढ़ें: NEET के पक्ष में केजरीवाल ने पीएम को लिखी चिट्ठी, कहा 'नेताओं का निजी कॉलेजों में गोरखधंधा है'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Paper Leak Neet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com