India vs Ireland: अफगानकिस्तान और श्रीलंका A सीरीज अब इतिहास की बात है. और अब भारतीय ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के करोड़ों फैंस की नजरें शुक्रवार से आयरलैंड के खिलाफ उसकी धरती पर खेले जाने वाली दो टी20 मैचों की सीरीज (IRE vs IND) पर लगी हैं. यूं तो इसके पीछे कई वजह हैं, लेकिन सबसे बड़ी वजह बन गए हैं वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi). श्रीलंका A के खिलाफ हाल ही में फाइनल में सुनामी अंदाज में 94 रन की पारी खेलने वाले वैभव ने आयरलैंड सीरीज में कहीं ज्यादा आकर्षण पैदा कर दिया है. सीरीज इस लिहाज से भी खास है कि श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान अपनी पारी का आगाज करेंगे.
VAIBHAV SOORYAVANSHI HAS DEPARTED TO CREATE HISTORY IN IRELAND. 🇮🇳
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 23, 2026
- Youngest ever to receive the Indian jersey. 🔥 pic.twitter.com/uq2ZxEceWQ
कुछ दिन पहले ही इस दौरे पर खतरे के बादल मंडरा गए थे, जब कुछ दिन पहले बेलफर्ट में हिंसा की खबरें आईं, लेकिन अब सबकुछ सही दिखाई पड़ रहा है. भारत के दोनों ही मैच बेलफेस्ट में ही स्टॉरमोन्ट क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाएंगे.
क्रिकेट ऑयरलैंड ने कहा, 'हम लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं. हम उन क्षेत्रों पर नजर गड़ाए हैं, जहां हालात ठीक नहीं है. लेकिन हम संबद्ध प्रशासन और क्षेत्रीय इकाइयों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं. चलिए आप सीरीज से जुड़ी तमाम बातें जान लें.
VIDEO | Chennai: Indian cricket team leaves for Ireland, England tour. India is scheduled to play two T20Is against Ireland followed by five T20Is and three ODIs against England starting June 26.#TeamIndia #INDvsENG #INDvsIRE
— Press Trust of India (@PTI_News) June 23, 2026
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/sI6vaxLx7k
प्र: भारत vs आयरलैंड सीरीज का कहां प्रसारण होगा?
उ: सीरीज का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा. साथ ही, फैंस SONY LIVE App और वेबसाइट पर भी मैच देख सकते हैं.
प्र: सीरीज का शेड्यूल और भारतीय टाइमिंग क्या है?
उ: दोनों मैच क्रमश: 26 जून और 28 जून को खेल जाएंगे. भारतीय समय के अनुसार शाम 6:00 बजे से मैचों का सीधा प्रसारण होगा.
प्र: भारत और आयरलैंड की टीमें क्या हैं?
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी
आयरलैंड: लोर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, गेविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदड़ा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं