Viral Chinese Insect Wine: मिट्टी की सोंधी खुशबू बारिश की याद दिलाती है, लेकिन चीन के कुछ जगहों में लोग उसी मिट्टी से कुछ ऐसा निकाल रहे हैं, जो पूरी दुनिया को हैरत में डाल रही है. दरअसल, हम बात कर रह है चीन की उस पारंपरिक वाइन की जिसे मिट्टी में मंडराते कीड़ों से बनाया गया है. सोशल मीडिया पर इन दिनों ये वाइन चर्चा का विषय बनी हुई है. सुनने में अजीब लग सकता है कि, लेकिन वहां के लोग इसे बीमारियों का रामबाण इलाज मानते हैं.
कैसे तैयार होती है कीड़ों की ये वाइन (Chinese Larvae Wine Recipe)
आज हम आपको एक ऐसे ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बनाने के लिए पहले खेतों की खुदाई करनी पड़ती है? हैरानी की बात तो ये है कि, ये खुदाई स्ट्रॉ और छोटे औजारों की मदद से की जाती है. स्थानीय लोग खेतों या जंगलों में मिट्टी के अंदर छिपे हुए लार्वा (कीड़े) को बाहर निकालते हैं. उसके बाद उनकी सफाई कर के उन्हें सुखाया जाता है. कीड़ों के पाउडर को बनाकर उसमें गर्म पानी मिलाकर इस (चावल की शराब या अन्य अल्कोहल के साथ मिलाकर) वाइन को तैयार किया जाता है. कई बार तवे पर हल्का सेंककर भी इसका यूज किया जाता है. चीन के कुछ इलाकों में यह पारंपरिक और मेडिसिनल ड्रिंक मानी जाती है.
इस वाइन का मेडिसिनल महत्व (Ancient Medicinal Roots)
इस वाइन को चीन में नशा नहीं, बल्कि औषधि माना जाता है. चाइनीज ट्रेडिशनल मेडिसिन (TCM) में कीड़ों और लार्वा का इस्तेमाल सदियों से होता रहा है. माना जाता है कि, कीड़ों से बनी इस वाइन का इस्तेमाल शरीर की ऊर्जा बढ़ाने के लिए होता है. इम्यूनिटी मजबूत करने और कुछ बीमारियों के इलाज के लिए भी इसे फायदेमंद माना जाता है. स्थानीय लोग मानते हैं कि यह वाइन थकान दूर करती है, खून को शुद्ध करती है और स्वास्थ्य लाभ देती है. कीड़ों से बनी इस वाइन के वीडियो के वायरल होते ही लोग हैरान हैं और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-इस चिड़ियां को क्यों कहते हैं कार की दुश्मन, देखते ही कर देती है लाखों की गाड़ी का कबाड़, ये है वजह
ये भी पढ़ें:-वो जादूगर जिसने पलक झपकते ही गायब कर दिए हजारों लोग! 1 से 10 तक की गिनती पूरी होते ही खाली हो गया हॉल
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं