विज्ञापन

भारत का अनोखा मंदिर जहां देवी के दर्शन के लिए मर्दों को साड़ी पहनकर...करना पड़ता है 16 श्रृंगार

Men Wearing Saree Temple: क्या आपको पता है एक ऐसा भी मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण देश-विदेश में चर्चा का केंद्र है. इस मंदिर में प्रवेश करने के लिए पुरुषों को महिलाओं की तरह सोलह श्रृंगार करना होता है.

भारत का अनोखा मंदिर जहां देवी के दर्शन के लिए मर्दों को साड़ी पहनकर...करना पड़ता है 16 श्रृंगार
आस्था की अनोखी मिसाल! इस मंदिर में क्यों महिलाओं की तरह सज-धजकर पूजा करते हैं पुरुष?
arathy__p__

Chamayavilakku Festival Unique Tradition: दुनिया भर में ऐसे कई मंदिर हैं, जिनको लेकर तरह-तरह की मान्यताएं हैं. भारत में आस्था और परंपराओं के कई अनोखे रूप देखने को मिलते हैं, लेकिन केरल का कोट्टनकुलंगरा देवी मंदिर सबसे अलग हैं, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण देश-विदेश में चर्चा का केंद्र है. यहां मंदिर में प्रवेश करने और देवी के दर्शन के लिए पुरुषों को बाकायदा महिलाओं की तरह साड़ी पहनकर सोलह श्रृंगार करना होता है. इस अनोखी परंपरा के पीछे एक पौराणिक कथा और लोगों का विश्वास जुड़ा हुआ है. दरअसल, कोट्टनकुलंगरा देवी मंदिर में हर साल 'चामयाविलक्कु' उत्सव मनाया जाता है, जहां पुरुष साड़ी और 16 श्रृंगार करके देवी की पूजा करते हैं. इस दो दिन के उत्सव के दौरान मंदिर परिसर का नजारा देखने लायक होता है.

जब मंदिर में प्रवेश के लिए पुरुषों को बदलना पड़ता है रूप (Chamayavilakku Festival Unique Tradition)

क्या आपने अब तक किसी ऐसे धार्मिक स्थल के बारे में सुना है, जहां पुरुषों का पैंट-शर्ट या कुर्ता पहनकर जाना मना हो? केरल के कोल्लम जिले में स्थित कोट्टनकुलंगरा देवी मंदिर में कुछ ऐसा ही नियम है. यहां 'चामयाविलक्कु' उत्सव के दौरान हजारों की तादाद में पुरुष साड़ी पहनकर पहुंचते हैं. इस दौरान वो केवल साड़ी ही नहीं पहनते, बल्कि चेहरे पर मेकअप, बालों में गजरा और ज्वेलरी भी पहनते हैं. यही नहीं पुरुषों को तैयार करने के लिए मंदिर के आसपास बाकायदा मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी पार्लर के स्टॉल लगाए जाते हैं.

ये भी पढ़ें:- VIDEO: क्या आपने कभी देखा है रबर की तरह मुड़ने वाला पत्थर? वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

चरवाहों की कथा से जुड़ी है अनूठी परंपरा (Kottankulangara Devi Temple Mystery)

दरअसल, इस मंदिर से एक बेहद दिलचस्प मान्यता जुड़ी हुई है. कहा जाता है कि सदियों पहले कुछ चरवाहे लड़के लड़कियों के कपड़े पहनकर पूजा किया करते थे. उसी समय देवी वहां प्रकट हुईं और उन्हें आशीर्वाद दिया. बस तभी से यह परंपरा चली आ रही है कि, जब भी कोई पुरुष सच्चे मन से महिला के रूप में यहां आता है, देवी मां उसकी हर मनोकामना पूरी करती हैं.

ये भी पढ़ें:-VIDEO: हवा में जवाब दे गया इंजन, समुद्र किनारे हुई विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Temple, Kerala, Kottankulangara Devi Temple, Unique Tradition, Chamayavilakku Festival
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com