विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2018

VIDEO: कुत्ता समझ घर ले आया भालू का बच्चा! दो पैरों में खड़ा हुआ तो उड़ गए होश

2015 में एक चीनी शख्स साउतवेस्ट चीन के यूनान से एक पपी को उठाकर ले आया. उसने उसका खूब खान पान किया. लेकिन शख्स तब हैरान रह गया जब उसने जाना कि वो कुत्ता नहीं बल्कि भालू का बच्चा है.

VIDEO: कुत्ता समझ घर ले आया भालू का बच्चा! दो पैरों में खड़ा हुआ तो उड़ गए होश
कुत्ता समझ भालू को घर ले आया शख्स.
  • कुत्ता समझ भालू को घर ले आया शख्स.
  • मोबाइल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
  • 8 महीनों में ही वो 1.7 मीटर बड़ा और 80 किलो का हो गया था.
नई दिल्ली: 2015 में एक चीनी शख्स साउतवेस्ट चीन के यूनान से एक पपी को उठाकर ले आया. उसने उसका खूब खान पान किया. लेकिन शख्स तब हैरान रह गया जब उसने जाना कि वो कुत्ता नहीं बल्कि भालू का बच्चा है. उन्होंने मोबाइल से वीडियो शूट किया है. जिसमें वो पालतू कुत्ते के साथ खेल रहा है. वो दो पैरों पर खड़ा होकर मस्ती कर रहा है. जिसके बाद शख्स को पता चला कि ये कोई डॉगी नहीं बल्कि भालू है. 

Nidahas Trophy: मैच जीतने के बाद बांग्लादेश ने मचाया हंगामा, पहले लड़े फिर किया नागिन डांस

मोबाइल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उसने कहा- ''सच कहूं कि मुझे नहीं पता था कि वो भालू का बच्चा था. मुझे लगा ये पपी है. मैं हैरान रह गया था कि 8 महीनों में ही वो 1.7 मीटर बड़ा और 80 किलो का हो गया था. लोगों के सुरक्षा के लिहाज से मैंने उसे चेन से बांधकर पिंजरे में रखा है.''

दलदल में फंस गया हाथी का बच्चा, वीडियो में देखें जान बचाने के लिए क्या किया

भालू तब तक पिंजरे में रहा जब तक फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से उसे लेने कोई आ न गया. अथॉरिटीज ने शख्स को बताया कि भालू को पालना गैरकानूनी है. क्योंकि ये काफी खतरनाक होते हैं. 

VIDEO: जब इमारत से गिर रही महिला को बचाने 'सुपरहीरो' बन आ गया यह पुलिसवाला

देखें वीडियो-

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China, Black Bear, Video, Viral, Viral Video, Viral News, चीन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com