विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2019

चिड़िया घर से भागा चिंपांजी, बीच में आया कर्मचारी तो उछलकर मारी लात, देखें VIDEO

चीन के हेफी वाइल्डलाइफ पार्क में ऐसा हादसा हुआ जिसको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. शुक्रवार की सुबह एक चिंपांजी ने चिड़ियाघर से भागने की कोशिश की.

चिड़िया घर से भागा चिंपांजी, बीच में आया कर्मचारी तो उछलकर मारी लात, देखें VIDEO
चिड़िया घर से भागा चिंपांजी, वायरल हुआ वीडियो.

चीन के हेफी वाइल्डलाइफ पार्क में ऐसा हादसा हुआ जिसको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. शुक्रवार की सुबह एक चिंपांजी ने चिड़ियाघर से भागने की कोशिश की. चिंपाजी ने न सिर्फ लोगों को परेशान किया बल्कि कर्मचारी को भी लात मारी. 12 वर्षीय चिंपांजी का नाम यांग यांग बताया जा रहा है. लात मारने के बाद वो छत पर चढ़ गया. जहां उसे ट्रांसक्विलाइज़र डार्ट से शॉट किया गया और पिंजरे में वापस छोड़ा गया. 

चेतन भगत ने उड़ाया वर्ल्ड कप फाइनल का मजाक, बताया इंग्लैंड को बनाया गया चैम्पियन

Daily Mail की खबर के मुताबिक, चिंपांजी ने जेल से भागने के लिए बांस के पेड़ का सहारा लिया. वो बांस के पेड़ पर चढ़कर भाग निकला. लोगों के बीच आने से अफरा-तफरी मच गई. वाइल्ड लाइफ पार्क को खाली कराने के बाद पुलिस को बुलाया गया. 

इंग्लैंड बना वर्ल्ड कप चैम्पियन तो भड़क गए गौतम गंभीर, बोले- 'क्या बकवास है ये...'

देखें VIDEO:

चिंपांजी के उत्पात मचाने के बाद पुलिस को बुलाया गया. सीसीटीवी में ये हादसा रिकॉर्ड हो गया. सोशल मीडिया पर जू कीपर को लात मारने वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है. लात खाने के बाद जू कीपर जमीन पर गिर गया और भाग निकला. 

अमेरिकी ने फेसबुक पर फंसाया भारतीय लड़की को, नौकरी के नाम पर ऐसे ठगे लाखों रुपये

लेकिन बाहर निकलने में नाकाम होने के बाद वो वापस चिड़ियाघर की तरफ निकल गया. वो एक छत के ऊपर चढ़ गया था. जिसके बाद ट्रांसक्विलाइज़र डार्ट से शॉट मारा और उसे बेहोश कर दिया गया. जिसके बाद उसे वापस पिंजरे में बंद कर दिया गया. इस हादसे में चिड़ियाघर में किसी को कुछ नहीं हुआ और जू कीपर को भी ज्यादा चोट नहीं आई. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China, Hefei Wildlife Park, Chimpanzee, Zoo Keeper, Chimpanzee Kicks Zoo Keeper
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com