Chinese Woman Apology: चीन के हेनान प्रांत की रहने वाली निउ ना की शादी करीब दस साल पहले गाओ फी से हुई थी. दोनों की एक बेटी भी है. निउ का कहना है कि उसे पता चला कि उसके पति का पिछले पांच साल से एक शादीशुदा महिला हान के साथ रिश्ता चल रहा था. हान उसी कोयला खनन कंपनी में काम करती थी, जहां गाओ नौकरी करता था.
अफेयर से शुरू हुआ तूफान (Affair Revelation Sparks Trouble)
निउ का आरोप है कि पति ने प्रेमिका पर सोना, कपड़े और मेकअप का सामान खरीदने के लिए परिवार की जमा पूंजी खर्च कर दी. दिल टूटा, गुस्सा बढ़ा और फिर निउ ने डौयिन पर पोस्ट डालकर सबके सामने पति के अफेयर का पर्दाफाश कर दिया.

वायरल पोस्ट और अदालत की एंट्री (Viral Social Media Post Reaches Court)
निउ के वीडियो और पोस्ट तेजी से वायरल हुए, लेकिन यही वायरल होना उसके लिए मुसीबत बन गया. पति गाओ ने पत्नी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करा दिया. अदालत ने कहा कि किसी की निजी जिंदगी को इस तरह सार्वजनिक करना कानूनन गलत है. कोर्ट ने निउ को आदेश दिया कि वह 15 दिनों तक रोज डौयिन पर पति से सार्वजनिक माफी मांगे. हर वीडियो को पहले अदालत की मंजूरी लेनी जरूरी थी.
ये भी पढ़ें:-दिन में वकील, शाम को पोल डांस! 52 साल की वकील की दिलचस्प जिंदगी
माफी भी बनी तंज (Apology Turns Into Satire)
निउ ने माफी तो मांगी, लेकिन लहजा पूरी तरह सीधा नहीं था. कहीं व्यंग्य, कहीं तंज और कहीं दर्द साफ झलकता रहा. इन माफी वीडियो ने भी लोगों का ध्यान खींचा और लाखों बार देखे गए. यह खबर बताती है कि सोशल मीडिया पर सच बोलने और कानून की सीमा के बीच कितना बारीक फर्क है. निउ के फॉलोअर्स बढ़े, लेकिन निजी कीमत भी चुकानी पड़ी.
ये भी पढ़ें:-आखिर क्यों सिमटती जा रही है चीन की आबादी, एक साल में सिर्फ 79 लाख बच्चों का जन्म
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं