विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2026

इंस्टाग्राम वाले 'इश्क' का खौफनाक मोड़: शादी से मुकरा होमगार्ड जवान, भीड़ ने मंदिर में बना दिया दूल्हा

बेगूसराय में इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार मंदिर तक पहुंच गया, जहां घंटों हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी जोड़े की शादी कराई गई. मामला सोशल मीडिया, रिश्ते और जबरन शादी को लेकर चर्चा में है.

इंस्टाग्राम वाले 'इश्क' का खौफनाक मोड़: शादी से मुकरा होमगार्ड जवान, भीड़ ने मंदिर में बना दिया दूल्हा
इंस्टाग्राम वाला इश्क बना सिरदर्द!

बेगूसराय में सोशल मीडिया वाला प्यार उस वक्त भारी पड़ गया जब एक नवनियुक्त होमगार्ड जवान को भीड़ ने जबरन दूल्हा बना दिया. मामला इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती, प्यार और फिर धोखे के आरोपों के बीच मंदिर की दहलीज तक जा पहुंचा. घंटों चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी जोड़े की शादी संपन्न हुई.

बेगूसराय में इंस्टाग्राम से प्यार और फिर प्रेमिका से मिलने की चाहत ने एक होमगार्ड जवान को जबरिया शादी के बंधन मे बंधने को मजबूर कर दिया. जबरिया इस शादी को लेकर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा और युवक शादी से इंकार करता रहा पर भीड़ ने एक नहीं सुनी और दोनों की शादी एक मंदिर मे करा दिया. इस मामले में लड़की जहां कई महीने से रिलेशन में रहने का दावा कर रही है, वहीं प्रेमी इससे इनकार कर रहा है. प्रेमी का दावा है की उसके साथ धोखा हुआ है, लड़की के मिलने बुलाने पर वो वहां आया था पर लोगों ने जबरन शादी करा दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

दोस्ती के बाद लव, सेक्स और धोखा

दरअसल, इस मामले में लड़की ने युवक को मिलने के लिए बुलाया था और उससे शादी की जिद करने लगी. जिसके बाद मचे बबाल के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. दोस्ती के बाद लव, सेक्स और धोखा का एक दिलचस्प मामला आज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. लड़का जहां समस्तीपुर जिला का रहने वाला है, जिसका चयन हाल ही में होमगार्ड के रूप में हुआ है, समस्तीपुर में ट्रेनिंग ले रहा है. जबकि लड़की बेगूसराय जिला की रहने वाली है.

प्रेमिका का कहना है कि इंस्टाग्राम के माध्यम से इसके दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गया. प्यार होने के बाद हम दोनों रिलेशनशिप में रहने लगे. उन्होंने कहा कि अब चलो मंदिर में हम दोनों शादी कर लेते हैं. लेकिन मंदिर में आने के बाद  प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया. फिर पुलिस के सामने इन्होंने शादी करने की बात कही. फिर से मंदिर में हम दोनों को शादी हो गया है. पूरा मामला बेगूसराय जिला के मंसूरचक थाना क्षेत्र के महेंद्रगंज काली मंदिर की है.

6 महीने पहले इंस्टाग्राम पर बने दोस्त

बताया जा रहा है कि प्रेमिका बछवाड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली है, जबकि प्रेमी समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का रहने है. नाबालिक प्रेमिका की मां की मौत हो चुकी है वही उसका पिता दिल्ली में मजदूरी करता है.  प्रेमिका बेगूसराय में अपनी मौसी के घर रहती है. नाबालिक प्रेमिका इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती थी. इसी क्रम मे छह महीने पहले इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पतेलिया गांव के रहने वाले राकेश कुमार के साथ हुई. 

इंस्टाग्राम पर एक दूसरे से बात होते होते दोनों आपस मे प्रेम करने लगे. लड़का राकेश जहां 25 साल का है वही लड़की 17 साल की बताई जा रही है. इसी दौरान लड़के का सिलेक्शन होमगार्ड के जवान के रूप मे हो गया. इसके बाद दोनों चुपके चुपके मिलने-जुलने लगे. इस बीच शारीरिक संबंध भी बनाये जाने की बात कही जा रही है. एक सप्ताह पहले लड़की अपने मौसी के यहां से निकली और राकेश के पास चली गई. दोनों एक सप्ताह तक घूमे और शादी का प्लान बनाया.

लड़के ने शादी से किया इनकार

उधर, राकेश की समस्तीपुर में ट्रेनिंग चल रही है, इसलिए वो कहीं दूर भी नहीं जा सकता था. दोनों अपने गांव नहीं जाकर मंसूरचक के महेंद्रगंज काली मंदिर पहुंच गए. राकेश और लड़की सिंदूर साथ लेकर गए थे, जिससे कि काली माता को साक्षी रखकर शादी के बंधन में बंध जाएंगे. लेकिन वहां पहुंचते ही राकेश ने शादी से इनकार कर दिया. जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया. फिर लोगों ने पुलिस को बुलाया. बाद मे जैसे तैसे दोनों की शादी हो गयीं. फिलहाल यह शादी लोगो के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Begusarai Instagram Love Case, Forced Marriage In Temple, Social Media Love Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com