विज्ञापन

अजब-गजब किस्से: महिला के दिमाग से निकला 3 इंच का रेंगता कीड़ा, गेमिंग होस्ट ने क्यों काला कर लिया अपना चेहरा?

हाल ही में कुछ ऐसी खबरें सामने आई हैं, जिन्हें सुनकर आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे. कहीं डॉक्टर एक महिला के दिमाग से 'जीता जागता' कीड़ा निकाल रहे हैं, तो कहीं एक ग्लैमरस गेमिंग होस्ट ने ट्रोलर्स को जवाब देने के लिए खुद को पूरा काला रंग लिया.

अजब-गजब किस्से: महिला के दिमाग से निकला 3 इंच का रेंगता कीड़ा, गेमिंग होस्ट ने क्यों काला कर लिया अपना चेहरा?
Photo: QQ.com

Brain worm surgery China: चीन के गुआंगडोंग से एक ऐसी खबर आई है, जिसे सुनकर रूह कांप जाए. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, यहां एक 61 साल की महिला के दिमाग से डॉक्टरों ने पूरे 8 सेंटीमीटर का लंबा कीड़ा निकाला है. बेचारी महिला सालों से सिरदर्द और शरीर में सुन्नपन से परेशान थी, पर वजह ऐसी निकलेगी ये किसी ने न सोचा था. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Photo: QQ.com

नुस्खा पड़ा भारी और दिमाग में कीड़ा (Brain Worm Surgery and Local Folklore)

कहा जा रहा है कि बचपन में दांत दर्द ठीक करने के लिए उनकी मां ने 'देसी नुस्खे' के नाम पर मेंढक की टांग उनके दांतों के बीच फंसा दी थी. इसके अलावा उन्हें झरने का पानी और सांप वाली 'शराब' (Snake Wine) पीने का भी शौक था. बस, वहीं से ये 'बिन बुलाया मेहमान' उनके दिमाग तक पहुंच गया. गनीमत रही कि न्यूरोलॉजिस्ट ने दिमाग में कीड़े के चलने का रास्ता पकड़ लिया और सर्जरी कर जान बचा ली.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Photo: QQ.com

झाझा गेमिंग होस्ट विवाद और ट्रोलर्स की बोलती बंद (Zhazha Skin Color Controversy and Online Trolling)

उधर इंटरनेट की दुनिया में एक अलग ही ड्रामा चल रहा है. 'झाझा' नाम की एक मशहूर गेमिंग कमेंटेटर को लोगों ने इस बात पर ट्रोल कर दिया कि वो छोटे कपड़े पहनकर 'मेल गेज' यानी मर्दों को लुभाने की कोशिश करती हैं. जब महिला को गुस्सा आया, तो उसने अगले लाइव स्ट्रीम में खुद को ऊपर से नीचे तक काले रंग में रंग लिया, काला विग पहना और काली ड्रेस डाल ली. महिला ने साफ कहा कि, 'मैं क्या पहनूं ये मेरी मर्जी है', लेकिन ट्रोलर्स कहां मानने वाले थे. कुछ ने कहा ये 'धोखा' है, तो कुछ इस नए रूप को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए. ये मामला अब चीन में सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है कि, आखिर औरतों के कपड़ों पर इतनी पहरेदारी क्यों?

ये भी पढ़ें:-परलोक में मर्सिडीज की सवारी! बाप की मय्यत पर बेटों ने जमीन में गाड़ दी डेढ़ करोड़ की लग्जरी कार

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Photo: QQ.com

कार में मधुमक्खियों का डेरा (Bees Build Honeycomb in Car Interior)

तीसरा किस्सा थोड़ा डराने वाला पर मजेदार है. झेजियांग प्रांत में एक शख्स अपनी कार का शीशा खुला छोड़ कर बस 15 मिनट के लिए किसी काम से क्या गया, लौटकर देखा तो उसके होश उड़ गए. उसकी कार की पैसेंजर सीट के ऊपर मधुमक्खियों ने अपना पूरा 'साम्राज्य' यानी छत्ता बना लिया था. बंदा इतना डर गया कि उसकी कार के पास फटकने की हिम्मत तक नहीं हुई. आखिरकार फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा. दमकलकर्मियों ने पूरी सुरक्षा के साथ उन 'बिन बुलाए बारातियों' को कार से बाहर निकाला. तो अगली बार गाड़ी खड़ी करते वक्त शीशा चढ़ाना मत भूलिएगा.

ये भी पढ़ें:-मौत से पहले आते हैं ऐसे सपने...क्या सच में कोई लेने आता है? साइंटिस्ट्स की नई रिपोर्ट

ये खबरें दिखाती हैं कि दुनिया कितनी अजीबोगरीब हो सकती है. चाहे वो पुराने जमाने के खतरनाक देसी नुस्खे हों या आज के दौर की सोशल मीडिया ट्रोलिंग, हर चीज का असर गहरा होता है और हां, अपनी कार और अपनी सेहत, दोनों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com