विज्ञापन

परलोक में मर्सिडीज की सवारी! बाप की मय्यत पर बेटों ने जमीन में गाड़ दी डेढ़ करोड़ की लग्जरी कार

एक परिवार ने अपने पिता को विदाई देने के लिए जो 'कारनामा' किया, उसे सुनकर आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे. मय्यत में फूल और चादर तो सब चढ़ाते हैं, लेकिन इन 'साहबजादों' ने तो सीधे डेढ़ करोड़ की मर्सिडीज ही कब्र में उतार दी.

परलोक में मर्सिडीज की सवारी! बाप की मय्यत पर बेटों ने जमीन में गाड़ दी डेढ़ करोड़ की लग्जरी कार
दफन कर दी 1.5 करोड़ की मर्सिडीज! पिता की मय्यत पर बेटों ने जमीन में गाड़ दी लग्जरी कार, देख फटी रह गई आंखें
AI

Rs 1.5 Crore Car Buried: चीन के लियाओनिंग प्रांत से एक ऐसी खबर आई है, जिसने सोशल मीडिया पर 'तहलका' मचा दिया है. यहां एक 70 साल के बुजुर्ग का इंतकाल हुआ, जिन्हें गाड़ियों का बड़ा शौक था. उनके बेटों ने सोचा कि पिता को जन्नत में भी कोई कमी न रहे, इसलिए उन्होंने उनकी पसंदीदा मर्सिडीज-बेंज S450L, जिसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये है, उसे ही कब्र बनाकर दफन कर दिया. हद तो तब हो गई जब उस गाड़ी पर '8888' नंबर की वीआईपी प्लेट भी लगी थी, जिसकी अपनी कीमत लाखों में है.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट, गाड़ी को लाल कपड़े और रिबन से सजाकर ऐसे जमीन में उतारा गया, जैसे कोई नया शोरूम खुल रहा ह. गांव वालों ने भी मदद की और बदले में उन्हें भारी-भरकम 'शगुन' के लिफाफे थमाए गए, लेकिन ये खुशियां बस एक ही दिन की मेहमान थीं. ये अनोखी विदाई अब उनके गले की फांस बन गई है, क्योंकि सरकार ने इसे 'अंधविश्वास' करार देकर तगड़ा एक्शन ले लिया है. आखिर क्या था इस दौलत की नुमाइश के पीछे का असली राज? आइए जानते हैं.

ये भी पढ़ें:-प्यार या पागलपन? 'सनकी' प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को बनाया 'टैटू मशीन', अब मिटाए जा रहे हैं दरिंदगी के निशान

Latest and Breaking News on NDTV

मिट्टी में मिले 1.5 करोड़ रुपये!  (Chinese family Mercedes funeral)

अगले ही दिन प्रशासन की नींद खुली और उन्होंने इस हरकत को 'सामंती अंधविश्वास' बताकर परिवार की क्लास लगा दी. हुकूमत ने साफ कह दिया कि ये पर्यावरण के साथ खिलवाड़ है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. परिवार को न सिर्फ सबके सामने माफी मांगनी पड़ी, बल्कि अब उन्हें उस कार को जमीन से खोदकर बाहर निकालने और जगह को साफ करने का भारी जुर्माना भी भरना होगा. पड़ोसियों और सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है. कोई इसे 'अमीरी का भौकाल' बता रहा है, तो कोई कह रहा है कि ऊपर मर्सिडीज नहीं, सिर्फ नेकियां साथ जाती हैं.

ये भी पढ़ें:-दिल मिले न मिले, नौकरी मिलनी चाहिए...डेटिंग ऐप पर 'बाबू' नहीं जॉब की तलाश! ट्रेंड हुआ वायरल

कागज की गाड़ियां नहीं, सीधे असली मर्सिडीज! (Liaoning province luxury burial)

चीन में वैसे तो रिवाज है कि मय्यत के वक्त कागज के घर या गाड़ियां जलाई जाती हैं, ताकि मृतक को परलोक में आराम मिले, लेकिन इस परिवार ने तो 'नहले पर दहला' मारते हुए असली कीमती धातु ही मिट्टी में मिला दी. दक्षिण चीन मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, इस अजीबोगरीब दफन प्रक्रिया ने पर्यावरण विशेषज्ञों की भी चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि जमीन के अंदर गाड़ी के तेल और बैटरी से जहर घुलने का खतरा था.

ये भी पढ़ें:-7 साल अमेरिका में गुजारने के बाद वतन लौटी भारतीय टेकी, कहा-'पॉकेट मनी' जैसी लगती है सैलरी'

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Luxury Car Burial, Chinese Funeral Customs, Government Reprimand, Chinese Family Mercedes Funeral, Rs 1.5 Crore Car Buried, Liaoning Province Luxury Burial, Mercedes S450L China Funeral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com