विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2025

मैं आपकी बेटी से बहुत प्यार करता हूं...बेटे को मिला पापा का लिखा 41 साल पुराना लव लेटर, आज बना इंटरनेट सेंसेशन

Marriage permission letter: यह पत्र 1984 में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के पिता यानी अपने संभावित ससुर को लिखा था, जिसमें उसने लव मैरिज के लिए अनुमति मांगी थी.

मैं आपकी बेटी से बहुत प्यार करता हूं...बेटे को मिला पापा का लिखा 41 साल पुराना लव लेटर, आज बना इंटरनेट सेंसेशन
41 साल पुराना प्रेम पत्र वायरल, बेटे को मिला पिता की मोहब्बत की इमोशनल निशानी

Child Found 41 Year Old Letter Written Of Dad: सोशल मीडिया की दुनिया में भावनाएं अगर सच्ची हों तो वो हर दिल को छू जाती हैं. हाल ही में रेडिट पर एक यूज़र द्वारा शेयर किया गया 41 साल पुराना प्रेम पत्र इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. यह पत्र 1984 में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के पिता यानी अपने संभावित ससुर को लिखा था, जिसमें उसने लव मैरिज के लिए अनुमति मांगी थी. यह पत्र Reddit यूज़र को अपने पिता के पुराने कागज़ात में मिला, जिसे उसने पूरी दुनिया के साथ शेयर किया. चिट्ठी में उस समय की सादगी, इज्जत और गहराई झलकती है.

क्या है पत्र में? (41 year old love letter)

11 जनवरी 1984 को लिखा गया यह पत्र छत्तीसगढ़ी भाषा में है. पत्र की शुरुआत होती है....'जय जोहार आदरणीय अंकल. मुझे मालूम है कि इस पत्र को पढ़कर आपको गुस्सा भी आ सकता है और बहुत सारे सवाल भी, लेकिन मैं वह लड़का हूं जिससे आपकी बेटी प्यार करती है और मैं भी उसे पूरे दिल से चाहता हूं.' आगे युवक लिखता है कि वह एक अच्छी नौकरी में है, जिम्मेदार है और बिना परिवार के आशीर्वाद के कोई कदम नहीं उठाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि वह पिछले कई सालों से लड़की को जानते हैं और अब शादी करना चाहते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

परिवार की रज़ामंदी से बनी मिसाल (viral love story)

यूज़र के मुताबिक, यह पत्र मिलने के बाद दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई और बाद में उनके माता-पिता ने शादी कर ली. अब उन्होंने साथ में 40 साल पूरे कर लिए हैं और उनका रिश्ता आज भी उतना ही मजबूत है.

सोशल मीडिया पर प्यार की बारिश (love letter to grandfather)

जैसे ही यह पत्र Reddit पर शेयर किया गया, हजारों लोगों ने इसे लाइक और कमेंट्स के ज़रिए सराहा. एक यूज़र ने लिखा, आज के जमाने में ऐसा प्यार दुर्लभ है. किसी ने कहा, इस चिट्ठी में जो इज़्जत और भावनाएं हैं, वो आजकल के DMs में कहां.

ये भी पढ़ें:- खिड़की के रास्ते सोफा डिलीवरी

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nana Ke Liye Papa Ka Letter Viral, 41 Year Old Letter Of Uncle For Maternal Grandfather, 41 Year Old Love Letter, Viral Love Story, Intercaste Marriage India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com