Viral Video: बिहार के भागलपुर जिले में रहने वाले राहुल यादव की प्रेम कहानी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बनी हुई है. दावा किया जा रहा है कि जूली नाम की रूसी महिला राहुल से मिलने भारत आई है और नवंबर में दोनों की शादी होने वाली है. इस दावे की जब NDTV ने पड़ताल की तो यह खबर फर्जी पाई गई.
इंग्लैंड से आई थी NGO की टीम
जांच में पता चला कि ये महिला शिविया चैरिटी नाम के एक NGO में काम करती है, जो इंग्लैंड से अपनी टीम के साथ यूपी, बिहार और झारखंड का दौरा करने के लिए आई थी. इसी दौरान एक वीडियो में राहुल नजर आ गया और फिर उसने उस वीडियो को इंटरनेट पर वायरल कर दिया.
पूर्णिया का वीडियो, नाम नमित भय
एनडीटीवी के स्थानीय संवाददाता आलोक वर्मा ने कन्फर्म किया है कि यह वीडियो भागलपुर का नहीं है. यह पूर्णिया का बताया जा रहा है. खास बात यह है कि उस युवक का नाम भी राहुल यादव नहीं है. इंस्टाग्राम पर उसने अपनी प्रोफाइल नमित भय के नाम से बनाई हुई है. इस संबंध में भागलपुर पुलिस भी युवक की तलाश कर रही है, लेकिन अभी फिलहाल हो फरार बताया जा रहा है.
बिहार में कुछ भी संभव है इस लड़के को आप लोग राहुल यादव नाम से जानते हैं घर भागलपुर फ़्रॉड निकला इसका नाम नवनीत जो पूर्णिया का रहने वाला है Instagram id नवनीत का कहना है जुली बिहार.... Read news https://t.co/iP9yUQraiF
— Prince Kumar🇮🇳 (@princek36296502) October 14, 2026
राहुल ने खुद बताई सच्चाई
रूसी महिला से शादी वाला वीडियो वायरल होते ही राहुल ने एक नया वीडियो जारी किया, जिसमें उसने कहा, 'मेरी उस महिला से शादी नहीं हो रही है. वो तो विदेश से मेरा गांव घूमने आई थीं, जिसका मैंने वीडियो बनाकर शेयर किया था. वो हमारी मेहमान हैं. मेरा उनके साथ कोई संबंध नहीं है. सभी ने गलत जानकारी फैलाई है.
शिविया चैरिटी के बारे में जानिए
यह एक इंटरनेशनल चैरिटी संस्था है जिसकी स्थापना साल 2008 में ओली डॉनेली ने की थी. इसका मुख्य काम ग्रामीण इलाकों में लोगों को खुद का छोटा व्यवसाय शुरू करने के लिए रिसोर्स और ट्रेनिंग देना है. इसके मुख्य कार्यक्रमों में पोल्ट्री फार्मिंग, एग्री मैनेजमेंट, मछली पालन और बकरी पालन शामिल हैं. करीब 5 दिन पहले इन्हीं सब कामों से एक टीम भारत आई थी, जिसके वीडियो उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए हैं. हालांकि राहुल के दावे पर उन्होंने अभी तक कोई पोस्ट नहीं किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं