विज्ञापन

रोटियां बेलते-बेलते खड़े-खड़े सो गया मासूम, बच्चे की मजबूरी का वीडियो देख भावुक हुए लोग, पोस्ट वायरल

दुकान पर रोटियां बेलते-बेलते खड़े-खड़े सो गए मासूम का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों ने इस पोस्ट पर मजबूरी और छिनते बचपन की मार्मिक तस्वीर बताते हुए भावुक कमेंट किए.

रोटियां बेलते-बेलते खड़े-खड़े सो गया मासूम, बच्चे की मजबूरी का वीडियो देख भावुक हुए लोग, पोस्ट वायरल
दुकान में रोटियां बेलते-बलते सो गया मासूम
सोशल मीडिया

बचपन में जहां बच्चों के हाथों में किताबें और खिलौने होने चाहिए, वहीं एक मासूम का रोटियां बेलते-बेलते खड़े-खड़े सो जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल छू रहा है. यह वीडियो मजबूरी और गरीबी की ऐसी तस्वीर दिखा रहा है, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो रहा है. इस बच्चे की वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो के कमेंट में लोगों का खूब प्यार मिल रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो 'एक्स' पर आजाद अहमद (@Azazahamad1999) नाम के यूजर ने कैप्शन के साथ शेयर किया है. वीडियो में एक छोटा बच्चा दुकान के बाहर रोटियां बेलता नजर आ रहा है. काम करते-करते वह इतना थक गया है कि खड़े-खड़े ही उसकी आंख लग गई. यह दृश्य देखकर लोग भावुक हो रहे हैं और उसकी मेहनत को सलाम कर रहे हैं.

जिम्मेदारियों में खो गया बचपन

वीडियो को अब तक 2.1 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. बड़ी संख्या में लोग इसे शेयर कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "मजबूरियां इंसान से क्या-क्या नहीं करवातीं, इसका अंदाजा हर किसी को नहीं होता." वहीं दूसरे यूजर ने वीडियो पर दुख जताया. एक अन्य यूजर ने लिखा, "जिस उम्र में इस बच्चे के हाथ में स्कूल का बैग होना चाहिए, उस उम्र में वह जिम्मेदारियों का बोझ उठा रहा है." वहीं एक और यूजर ने कहा, "जब खिलौनों से खेलने की उम्र में बच्चे रोटियां बेलने लगें, तो समझ लेना चाहिए कि वक्त ने उन्हें समय से पहले बड़ा कर दिया."

यह भी पढ़ें: स्पेन में आज भी वायरल हो रहा भारत का गिल्ली-डंडा, सोशल मीडिया लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

यह भी पढ़ें: ऑफिस का AC खराब हो गया, Gen Z कर्मचारी चले गए कैफे, HR को बोला- AC ठीक होने के बाद वापस आएंगे

यह भी पढ़ें: ईमानदारी की मिसाल! होटल कर्मचारी ने लौटाए 40 लाख के सोने के गहने, सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Emotional Viral Clip, Child Labor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com