छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने पिछले दिनों बचपन का प्यार गाना गाने वाले सहदेव दिरदो का वीडियो शेयर किया था. जिसने इंटरनेट (Internet) की दुनिया में जमकर धमाल मचाया था. उनके इस ट्वीट के बाद सहदेव रातोंरात इंटरनेट की दुनिया में नई सनसनी बन गए. सहदेव के स्टाइल का जादू लोगों पर इस कदर चढ़ा कि हर कोई देखता रह गया. इन दिनों फिर से सीएम भूपेश बघेल ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
सीएम भूपेश बघेल ने एक नया वीडियो शेयर किया है जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहा है. भूपेश बघेल का शेयर किया ये वीडियो (Video) देखते ही देखते सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गया. इस वीडियो (Video) के साथ भूपेश बघेल ने लिखा, ''माई सेल्फ धर्मेंद्र दास महंत"...सुनिए, ये छत्तीसगढ़ का राजगीत गा रहे हैं. मुझे लगा कि सुनता ही रहूं. खूब आशीष और प्यार.''
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
यहां देखिए वीडियो-
"माई सेल्फ धर्मेंद्र दास महंत"...सुनिए, ये छत्तीसगढ़ का राजगीत गा रहे हैं। मुझे लगा कि सुनता ही रहूं।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 23, 2021
खूब आशीष और प्यार. pic.twitter.com/nG2XFnPz5e
इस वीडियो (Video) में पांचवीं में पढ़ने वाला एक बच्चा नजर आ रहा है जो कि देख पाने में अक्षम है. बच्चा अपना परिचय देने के बाद बताता है कि वह जांगीर जिले के स्पेशल ब्लाइंड स्कूल में पढ़ता है. इसके बाद वह सभी का अभिवादन करता है, आप सबको नमस्ते. इसके बाद धर्मेंद्र छत्तीसगढ़ का राजगीत, 'अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार' गाता है. मुख्यमंत्री द्वारा इस वीडियो को ट्वीट करने के बाद करीब आधे घंटे के अंदर हजारों लोग देख चुके हैं.
इसके साथ ही वीडियो को कई लोगों ने लाइक भी किया है. यह पहली बार नहीं है जब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐसा वायरल वीडियो ट्वीट (Tweet) किया है. इससे पहले उन्होंने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाले सहदेव का वीडियो ट्वीट किया था. जिसने लोगों का खूब मनोंरजन किया था. सहदेव वही बालक है, जिसका गाया, ‘बसपन का प्यार' देश ही नहीं, पूरी दुनिया भर में वायरल हो गया था. बाद में रैपर बादशाह ने सहदेव के साथ इस गाने पर वीडियो भी बनाया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं