विज्ञापन

CBSE के पेपर में दिया गाने का लिंक, स्टूडेंट ने स्कैन किया QR तो देखकर रह गए हैरान, 39 साल पहले आया था ये गाना

12वीं क्लास में पढ़ने वाले बच्चे अपने मैथ के पेपर में गाने का लिंक देखकर हैरान ही रह गए. जरा सोचिए आपके साथ ऐसा हुआ होता तो.

CBSE के पेपर में दिया गाने का लिंक, स्टूडेंट ने स्कैन किया QR तो देखकर रह गए हैरान, 39 साल पहले आया था ये गाना
CBSE पेपर में छपा गाने का QR कोड
Social Media
नई दिल्ली:

सीबीएसई के बारहवीं के मैथ्स के क्वेश्चन पेपर पर छपा गाने का क्यूआर कोड! 9 मार्च 2026 को हुए सीबीएसई की क्लास 12 के मैथ के पेपर के दौरान सोशल मीडिया पर एक मजेदार लेकिन हैरान करने वाली खबर तेजी से फैली. स्टूडेंट्स ने बताया कि क्वेश्चन पेपर पर मौजूद क्यूआर कोड स्कैन करने पर रिक एस्टली का पॉपुलर 1987 का गाना ‘Never Gonna Give You Up' का यूट्यूब वीडियो खुल गया. यह प्रैंक इंटरनेट इंडस्ट्री में ‘रिक्रॉल' के नाम से मशहूर है जिसमें लोगों को मजाक में किसी लिंक पर क्लिक करवाकर इसी गाने का वीडियो दिखाया जाता है.

यह भी पढ़ें: मरहूम दोस्त सतीश कौशिक की बेटी के लिए बाप का फर्ज निभा रहे अनुपम खेर, स्कूल में पेरेंट की हैसियत से पहुंचे और हो गए भावुक

क्यूआर कोड असल में क्वेश्चन पेपर की जेनुइननेस यानी कि असली है या नहीं चेक करने के लिए सिक्योरिटी फीचर के तौर पर छपा होता है, ताकि किसी शक की हालात में इसकी असलियत पता चल सके. सीबीएसई ने साफ किया है कि क्वेश्चन पेपर पूरी तरह असली और सिक्योर हैं, कोई लीक या सुरक्षा भंग नहीं हुआ है. बोर्ड के परीक्षा कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने कहा कि इस घटना को सीरियसली लिया गया है और आगे ऐसी गड़बड़ी न हो, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

‘रिक्रॉल' मीम की शुरुआत 2010 के आसपास हुई थी और आज भी यह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है, खासकर टिकटॉक जैसे प्लेटफॉर्म पर (भारत में टिकटॉक कई सालों से बंद है) रिक एस्टली का यह गाना 1987 में रिलीज हुआ था, जिसने दुनिया भर में 25 देशों की चार्ट में नंबर 1 पोजीशन हासिल की थी. यह स्टॉक-ऐटकेन-वॉटरमैन टीम ने बनाया था. गाने को अब तक यूट्यूब पर 1.7 अरब से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर कमाई का फार्मुला हासिल कर चुका है ये डायरेक्टर, हर फिल्म रही ब्लॉकबस्टर, अब दांव पर 1500 करोड़

60 साल के रिक एस्टली आज भी मुख्य रूप से यूके और आयरलैंड में अपने इस हिट गाने समेत अन्य गानों के साथ टूर करते हैं. उन्होंने ‘रिक्रॉल' को “अजीब लेकिन मजेदार” बताया है और कहा है कि वे खुद भी कई बार इससे रिक्रॉल हो चुके हैं. यह घटना पेपर के तुरंत बाद वायरल हो गई, जिससे छात्रों और नेटिजंस में हंसी-मजाक के साथ-साथ मीम्स की बाढ़ आ गई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Class 12, Mathematics Question Paper, QR Code, Rickroll, Rick Astley, CBSE Exam, Viral News, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com