चीता (Cheetah) अपनी अदभुत फुर्ती और रफ्तार के लिए पहचाना जाता है. ज़मीन पर रहने वाला ये सबसे तेज़ जानवर है, जो एक छोटी सी छलांग में 120 किमी प्रति घंटे तक की गति प्राप्त कर लेता है और 460 मी. तक की दूरी तय कर सकता है. हालांकि, अब दुनियाभर में बहुत कम ही चीते बचे हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि जंगल सफारी का मज़ा ले रही टूरिस्ट की गाड़ी पर अचानक एक चीता चढ़ जाता है और जाकर गाड़ी की छत पर बैठ जाता है. दावा किया है कि ये वीडियो तंजानिया के सेरेन्गेटी का है. इस वीडियो को आईएफएस सुरेंदर मेहरा ने ट्विटर पर शेयर किया है.
ट्विटर पर वायरल हो रहे 50 सेकेंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जंगल सफारी के टूरिस्ट से भरे दो वाहन खड़े हैं. जिनमें से एक वाहन पर अचानक एक चीता जाकर चढ़ जाता है और फिर वो गाड़ी की छत पर जाकर बड़े आराम से बैठ जाता है. उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि मानो वो कैमरे के लिए पोज दे रहा है. गाड़ी में बैठे टूरिस्ट भी उसे देखकर डरते नहीं बल्कि खुश हो जाते हैं और कैमरा लेर उसकी फोटो खींचने लगते हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
देखें Video:
Man in Wild ..#WildlifeTourism #AnimalBehaviour #Cheetah ???? @susantananda3 pic.twitter.com/QbQ223eiEJ
— Surender Mehra IFS (@surenmehra) July 2, 2022
इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है कि कैसे चीता आराम से गाड़ी पर बैठ जाता है और टूरिस्ट को परेशान भी नहीं कर रहा है. इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुरेंदर मेहरा ने 2 जुलाई को ट्विटर पर शेयर किया था. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- मैन इ वाइल्ड. वीडियो को अबतक 66 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- लगता है इसको भूख नहीं लगी थी. दूसरे ने लिखा- कितना शानदार नज़ारा है.
अमरावती में उमेश कोल्हे की हत्या के बाद अन्य लोगों को भी मिल रही है धमकी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं