Delhi Wedding Card Market: दिल्ली में शादियों का सीजन आते ही सबसे बड़ी टेंशन होती है खर्च की, खासतौर पर इनविटेशन कार्ड्स पर. आजकल डिजाइनर कार्ड्स का चलन है, जिनकी कीमत 2000-2500 रुपये तक पहुंच जाती है. लेकिन, अगर आप स्मार्ट तरीके से खरीदारी करें, तो यही कार्ड आपको बेहद सस्ते दाम में मिल सकते हैं. जी हां, दिल्ली का एक ऐसा बाजार है जहां आपको थोक रेट पर शानदार डिजाइन वाले कार्ड मिलते हैं. यहां की खास बात यह है कि कम बजट में भी आपको प्रीमियम लुक वाले कार्ड आसानी से मिल जाते हैं. यही वजह है कि दिल्ली ही नहीं, आसपास के शहरों से भी लोग यहां खरीदारी करने आते हैं. अगर आप भी शादी की तैयारी में हैं, तो यह जगह आपके बजट को काफी हद तक बचा सकती है.
ये भी पढ़ें: 150 रुपए में सिल्क साड़ी, भारत के 3 बाजार जहां मिलती हैं सबसे सस्ती साड़ियां!
कहां है ये सस्ता बाजार?
दिल्ली का मशहूर चावड़ी बाजार इनविटेशन कार्ड्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. पुरानी दिल्ली में स्थित यह बाजार सालों से शादी के कार्ड, प्रिंटिंग और पेपर आइटम्स के लिए जाना जाता है. यहां आपको छोटी-छोटी दुकानों से लेकर बड़े थोक विक्रेता तक मिल जाएंगे.
क्यों मिलते हैं इतने सस्ते कार्ड?
चावड़ी बाजार में ज्यादातर दुकानदार सीधे मैन्युफैक्चरर्स से जुड़े होते हैं. यहां कार्ड थोक में बनते और बिकते हैं, जिससे लागत कम होती है. मिडिलमैन (बिचौलियों) का खर्च नहीं जुड़ता. एक ही डिजाइन के कई ऑप्शन उपलब्ध होते हैं. यही कारण है कि जो कार्ड दूसरे बाजारों में 2000-2500 रुपये का मिलता है, वही यहां 400–500 रुपये में आराम से मिल जाता है.
ये भी पढ़ें: बिना केमिकल घर से कीड़े‑मकोड़े भगाने के आसान और असरदार तरीके

Photo Credit: AI Image
डिजाइन में भी नहीं है कोई कमी
सस्ता होने का मतलब यह नहीं कि क्वालिटी या डिजाइन में कमी हो. आपको प्रोपर रॉयल थीम कार्ड, बॉक्स पैकिंग वाले कार्ड, म्यूजिक या एलईडी कार्ड, ट्रेडिशनल और मॉडर्न डिजाइन वाले कार्ड मिलेंगे. हर तरह के ट्रेंडिंग कार्ड यहां उपलब्ध हैं. आप अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइजेशन भी करवा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: वॉशिंग मशीन में कितना डिटर्जेंट डालना चाहिए? सही तरीका जान लें
खरीदारी करते समय ध्यान में रखें ये बातें:
थोक में खरीदें: कम से कम 100-200 कार्ड लेने पर बेहतर रेट मिलता है.
मोलभाव जरूर करें: यहां मोलभाव करना आम बात है.
क्वालिटी चेक करें: पेपर और प्रिंटिंग की गुणवत्ता जरूर देखें.
प्रिंटिंग अलग से हो सकती है: कुछ दुकानों में कार्ड सस्ता होता है, लेकिन प्रिंटिंग चार्ज अलग लिया जाता है.
कैसे पहुंचे?
चावड़ी बाजार पहुंचना काफी आसान है. नजदीकी मेट्रो स्टेशन चावड़ी बाजार (Yellow Line), स्टेशन से बाहर निकलते ही बाजार शुरू हो जाता है.
क्यों है ये बाजार खास?
चावड़ी बाजार सिर्फ एक मार्केट नहीं, बल्कि एक स्मार्ट शॉपिंग हब है जहां आप अपने शादी के बजट को कंट्रोल में रख सकते हैं. यहां की वैरायटी, सस्ते दाम और कस्टमाइजेशन की सुविधा इसे बाकी बाजारों से अलग बनाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं