विज्ञापन

दिल्ली में कल से जुटेगा दिग्गजों का महाकुंभ, पीएम मोदी के 7 रणनीतिक कदमों पर होगा मंथन

भारतीय व्यापार महोत्सव को एक बड़े राष्ट्रीय अभियान के तौर पर तैयार किया जा रहा है, जिसका मकसद दुनिया के सामने भारत की ताकत दिखाना है. इसके जरिए देश की मैन्युफैक्चरिंग, पारंपरिक उत्पाद, नए आइडिया और बिजनेस करने की काबिलियत को पेश किया जाएगा.

दिल्ली में कल से जुटेगा दिग्गजों का महाकुंभ, पीएम मोदी के 7 रणनीतिक कदमों पर होगा मंथन

CAIT Conference 2026: मिडिल ईस्ट में युद्ध और दुनिया की कमजोर होती अर्थव्यवस्था के बीच भारत अब वैश्विक स्तर पर बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी कर रहा है. इसी के तहत देश की राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में कल से दो दिन का बड़ा व्यापारिक सम्मेलन शुरू होने जा रहा है. इस सम्मेलन में पीएम मोदी के बताए गए 7 बड़े कदमों पर चर्चा होगी और ऐसा प्लान तैयार किया जाएगा, जिससे भारत का व्यापार दुनियाभर में और मजबूत तरीके से आगे बढ़ सके.

देशभर से जुड़ेंगे करीब 150 व्यापारी

ये सम्मेलन मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट और दुनिया भर में बदलते हालात को ध्यान में रखकर आयोजित किया जा रहा है. इसका आयोजन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) कर रही है. कैट के राष्ट्रीय महामंत्री और चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य एक ऐसा साफ और मजबूत रोडमैप तैयार करना है, जिससे सरकार के बताए गए कदमों को जमीन पर अच्छी तरह लागू किया जा सके. इससे व्यापारियों, छोटे कारोबार (MSME), उद्योगों और स्टार्टअप्स की भूमिका देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत, आत्मनिर्भर और टिकाऊ बनाने में और बढ़ेगी. इस सम्मेलन में देशभर से करीब 150 बड़े व्यापारी हिस्सा लेंगे.

इस कार्यक्रम की खास बात ये होगी कि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भारतीय व्यापार महोत्सव (BVM) की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च करेंगे, जिससे व्यापार को और आसान बनाने में मदद मिलेगी. साथ ही इस सम्मेलन में देश के व्यापार और उद्योग को मजबूत बनाने से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. इसमें खास तौर पर घरेलू सप्लाई चेन को मजबूत करना, लॉजिस्टिक्स का खर्च कम करना, देश में बने उत्पादों को बढ़ावा देना और निर्यात बढ़ाने जैसे विषय शामिल हैं. साथ ही मल्टीमॉडल फ्रेट का ज्यादा इस्तेमाल करने और व्यापार को डिजिटल बनाने पर भी जोर दिया जाएगा, जिससे आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को तेजी मिल सके.

व्यापारियों के लिए नए अवसरों पर होगी चर्चा

भारतीय व्यापार महोत्सव को एक बड़े राष्ट्रीय अभियान के तौर पर तैयार किया जा रहा है, जिसका मकसद दुनिया के सामने भारत की ताकत दिखाना है. इसके जरिए देश की मैन्युफैक्चरिंग, पारंपरिक उत्पाद, नए आइडिया और बिजनेस करने की काबिलियत को पेश किया जाएगा. इस पहल से छोटे उद्योग (MSME), कारीगर, स्टार्टअप, महिला उद्यमी और व्यापारी आसानी से देश और विदेश के ग्राहकों से जुड़ पाएंगे. इससे उन्हें अपने प्रोडक्ट बेचने और कारोबार बढ़ाने के नए मौके मिलेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
National Traders Conference Delhi, PM Modi 7 Strategic Steps, Confederation Of All India Traders, CAIT India Mandapam, Praveen Khandelwal Chandni Chowk
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com