विज्ञापन

दिल टूटा तो याद आए गर्लफ्रेंड पर लुटाए 3.5 करोड़ रुपये, बिल लेकर कोर्ट पहुंचा भारतीय मूल का CEO; जज ने सुनाया फैसला

गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद CEO चंदर अग्रवाल ने 3.5 करोड़ रुपये वसूलने के लिए कोर्ट में केस किया. चंदर करीब एक साल से अधिक समय तक रिश्ते में रहे थे.

दिल टूटा तो याद आए गर्लफ्रेंड पर लुटाए 3.5 करोड़ रुपये, बिल लेकर कोर्ट पहुंचा भारतीय मूल का CEO; जज ने सुनाया फैसला
गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद भारतीय मूल के CEO ने खर्च वसूलने के लिए किया केस
LinkedIn/TCI Express

Viral News: जब लोग प्यार में पड़ते हैं तो सबकुछ लुटाने को तैयार हो जाते हैं. पर जब रिश्ते में कड़वाहट आती और टूट जाता है तो लोग हिसाब लगाने लगते हैं. कुछ ऐसा ही भारतीय मूल के एक सीईओ (CEO) के साथ हुआ है. उसने ब्रेकअप के बाद अपनी एक्स गर्लफ्रेंड पर खर्च किए 3.5 करोड़ रुपये वसुलने के लिए बिल लेकर कोर्ट पहुंच गया. भारतीय मूल के सीईओ ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर खर्च किए पैसे को लेकर कहा कि वह कोई गिफ्ट नहीं था, बल्कि लोन था. हालांकि, कोर्ट ने उसकी इस दलील को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि अब ब्रेकअप की खुन्नस में उसे जबरन कर्ज का रूप देकर वसूला नहीं जा सकता.

2019 में फ़ेलिशिया ली से हुई थी मुलाकात

दरअसल, भारतीय मूल के चंदर अग्रवाल (Chander Agarwal) लॉजिस्टिक्स कंपनी TCI एक्सप्रेस के CEO हैं. 2019 में उनकी मुलाकात एक फ़्लाइट में फ़ेलिशिया ली (Felicia Lee) से हुई थी, जो फ़्लाइट अटेंडेंट थीं. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और कुछ दिनों में वही बातचीत प्यार में बदल गई. दोनों सितंबर 2022 से दिसंबर 2023 तक रिलेशनशिप में रहे. पर कुछ दिनों बाद उनका ब्रेकअप हो गया.

चंदर अग्रवाल ने सिंगापुर की अदालत में गर्लफ्रेंड पर किए खर्च वसूलने का केस किया था. उन्होंने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड फेलिशिया ली पर खर्च किए गए $370,000 (करीब 3.50 करोड़ रुपये) रुपये वापस पाने के लिए कोर्ट पहुंचे थे. 

चंदर अग्रवाल बोले- लोन के लिए दिए थे पैसे

कोर्ट में चंदर अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड फेलिशिया ली की के क्रेडिट कार्ड बिल चुकाने के लिए करीब 1.5 करोड़ रुपये दिए थे. इसके अलावा उन्होंने फॉरेन ट्रिप और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पर भी 1.10 करोड़ रुपये खर्च किए. TCI एक्सप्रेस के CEO (TCI Express CEO) ने दावा किया कि ली के फ़्लैट के लिए फेंग शुई मास्टर को $13,409 (करीब 13 लाख रुपये) दिए थे. जबकि हर्मेस, डायर और प्राडा जैसे ब्रांडों से लग्ज़री गिफ़्ट आइटम खरीदने के लिए भी पैसे दिए थे. 

गर्लफ्रेंड ने कोर्ट में क्या तर्क दिया

इस पर कोर्ट में चंदर अग्रवाल की एक्स गर्लफ्रेंड ने तर्क दिया कि तर्क दिया कि सारी चीजें प्यार में दी गई थी. BBC के अनुसार, कोर्ट भी फ़ेलिशिया ली की बातों से सहमत हुआ. साथ ही अपने फैसले में कोर्ट ने कहा कि सबूत से साफ है कि जब चंदर अग्रवाल प्यार में पागल थे तो उन्होंने गर्लफ्रेंड पर गिफ्ट की बौछार कर दी. दुर्भाग्य से जब उनका रिश्ता खत्म हो गया तो वे गर्लफ्रेंड पर खर्च किए गए रुपये वसूलने आ आ गए.

जज ने कहा कि CEO साफ़ तौर पर काफ़ी पैसे वाले व्यक्ति थे जिनकी पसंद महंगी थी. जज ने कहा, "यह अविश्वसनीय है कि एक साल से ज़्यादा चले रिश्ते में, जिसमें उनके बीच इतने सारे WhatsApp पर बातचीत हुई. शिकायतकर्ता अपने मामले के समर्थन में कोई लिखित सबूत नहीं दिखा सका." 

यह भी पढे़ं-  सऊदी कमाने गया यूपी का लड़का टॉयलेट किनारे सिर रख सोने को मजबूर, लोग बोले- जॉब छोड़ दो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Singapore, Singapore Court, Chander Agarwal, TCI Express Ltd., Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com