विज्ञापन

ये जुगाड़ है या कमाल? पाटन की शादी में नलों से बहने लगी ठंडी छाछ, बारातियों ने बोतलों में भर-भरकर उड़ाया मजा

शादी में मीठे में रसगुल्ले और पनीर की सब्जी तो आपने खूब उड़ाई होगी, लेकिन क्या कभी आपने नल से 'छाछ' टपकते देखा है? गुजरात के पाटन में एक लड़की वाले ने बारातियों का ऐसा 'ठंडा' स्वागत किया कि देखने वाले बस देखते रह गए. यहां पानी की जगह नलों से सफेद 'अमृत' यानी छाछ बह रहा था. यकीन न हो तो ये वायरल वीडियो खुद ही देख लीजिए.

ये जुगाड़ है या कमाल? पाटन की शादी में नलों से बहने लगी ठंडी छाछ, बारातियों ने बोतलों में भर-भरकर उड़ाया मजा
छाछ का लंगर: गुजरात में दूल्हे के स्वागत में बिछा दी छाछ की पाइपलाइन, वीडियो देख मुंह में आ जाएगा पानी
mr.ali_brh

Buttermilk Taps in Marriage: गर्मी के मौसम में अगर शादी में ठंडी छाछ मिल जाए, तो रूह को सुकून मिल जाता है, लेकिन पाटन की इस शादी में तो मामला ही कुछ और था. लड़की वालों ने जुगाड़ का ऐसा बेहतरीन नमूना पेश किया कि बाराती क्या, पूरा गांव ही निहाल हो गया. उन्होंने मैरिज हॉल के बाहर एक लंबी पाइप लाइन बिछाई और उसमें दर्जनों टोंटियां (नल) लगा दीं. अब इन नलों से पानी नहीं, बल्कि ताजा और जायकेदार छाछ बह रहा था.

शादी में छाछ का अनोखा पाइपलाइन सिस्टम (Unique Chhaas Pipeline in Gujarat Wedding)

अब आप सोच रहे होंगे कि इतना मट्ठा आया कहां से? तो भाई, पास में ही एक बड़ा सा टैंकर खड़ा था जो छाछ से लबालब भरा हुआ था. इसका सीधा कनेक्शन पाइपलाइन से कर दिया गया था. बाराती आराम से आते, नल खोलते और ग्लास या बोतल भरकर छाछ का लुत्फ उठाते. न लाइन में लगने का झंझट, न वेटर का इंतजार...बस नल खोलो और 'छाछ की गंगा' में डूब जाओ.

ये भी पढ़ें:-विदेशी मेम ने पूछा 'फेवरेट एनिमल', ऑटो वाले ने जो जवाब दिया...सुनकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप!

गांव वालों की तो मौज हो गई, चार पीढ़ियों तक रहेगा याद (Viral Video of Buttermilk Taps in Marriage)

बारात विदा होने के बाद भी टैंकर में काफी छाछ बच गई थी, फिर क्या था पूरे गांव में मुनादी हो गई और लोग बाल्टियां और डिब्बे लेकर पहुंच गए. अब गांव वाले कह रहे हैं कि ऐसी 'दिलदार' शादी तो चार पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी. सोशल मीडिया पर भी लोग इस देसी मैनेजमेंट की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. किसी ने लिखा, 'ये है असली गुजराती स्वैग', तो कोई इसे 'सर्वश्रेष्ठ स्वागत' बता रहा है.

बारातियों की तो निकल पड़ी, नलों से बहने लगा 'सफेद अमृत' (Patan Wedding Viral News)

दिखावे और फिजूलखर्ची वाली शादियों के बीच, मेहमानों की सुविधा और देसी स्वाद का यह संगम वाकई दिल जीतने वाला है. पाटन की इस शादी ने बता दिया कि अगर नीयत अच्छी हो, तो मेहमाननवाजी के लिए महंगे इंतजामों की नहीं, बस एक बढ़िया 'आईडिया' की जरूरत होती है.

ये भी पढ़ें:-यमराज को दे दी मात! डॉक्टरों ने अंग निकालने के लिए पकड़ा चाकू, तभी 'ब्रेन डेड' शख्स की आंखों से बहने लगे आंसू

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Wedding Viral Video, Patan Chhaas Pipeline, Buttermilk Taps In Marriage, Desi Jugad Video, Viral Marriage Video India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com