विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2021

भैंस ने दिखाया अनोखा करतब, सींग पर टब रखकर किया गजब स्टंट, लोग बोले- ये तो बड़ी कलाकार निकली - देखें Video

सोशल मीडिया पर एक भैंस अपने अनोखे करतब के लिए लोगों का दिल जीत रही है. ये भैंस अपनी सींग से अनोखा स्टंट करते हुए नजर आ रही है, जिसे देखकर हर कौई हैरान है.

भैंस ने दिखाया अनोखा करतब, सींग पर टब रखकर किया गजब स्टंट, लोग बोले- ये तो बड़ी कलाकार निकली - देखें Video
भैंस ने दिखाया अनोखा करतब, सींग पर टब रखकर किया गजब स्टंट

अबतक आपने बहुत से लोगों के अपनी उंगली पर फुटबॉल रखकर घुमाते हुए तो जरूर देखा होगा. लेकिन, क्या आपने कभी किसी भैंस को ऐसा ही करतब करते हुए देखा है. अगर नहीं देखा तो अब जरूर देखेंगे, क्योंकि सोशल मीडिया पर एक भैंस अपने अनोखे करतब के लिए लोगों का दिल जीत रही है. ये भैंस अपनी सींग से अनोखा स्टंट करते हुए नजर आ रही है, जिसे देखकर हर कौई हैरान है. इस भैंस का यही वीडियो (Buffalo Video) अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस भैंस को काफी टैलेंटेड बता रहे हैं, क्योंकि भैंस ने किया ही ऐसा कारनामा है जिसने हर किसी को उसका फैन दिया है. ये भैंस अपनी सींग पर एक प्लास्टिक का टब रखकर उसे बड़ी तेजी से गोल-गोल घुमा रही है.

देखें Video:

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ये मजेदार वीडियो @DograTishaa नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है. वीडियो को साथ कैप्शन में लिखा है- हमारे देश में तो भैंस भी कलाकार है. 23 सेकेंड के वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक भैंस खूंटे से बंधी हुई जमीन पर बैठी है. उसके एक सींग में प्लास्टिक का टब अटका हुआ है. देखकर ऐसा लग रहा है कि वो उसे निकालने की कोशिश कर रही है. लेकिन, जब वो अपनी गर्दन घुमाती है तो उसके सींग में फंसा टब गोल-गोल घूमने लगता है. बिल्कुल वैसे ही जैसे कि लोग अपनी उंगलियों पर फुटबॉल, कॉपी, प्लेट जैसी चीजों को घुमाते हैं. लेकिन, क्या आपने इससे पहले कभी किसी भैंस को ऐसा करते हुए देखा है ?

ये भी देखें- कुत्ते इंसानों के सबसे बेहतरीन दोस्त होते हैं.

इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. वीडियो को अबतक 49 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- टैलेंट की कमी नहीं है, कूट-कूटकर सबमें टैलेंट भरा है. दूसरे ने लिखा- वाह, कमाल कर दिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Animal Funny Videos, Buffalo Funny Video Viral, Buffalo Spin A Plastic Tub On His Horn
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com