विज्ञापन
This Article is From May 31, 2024

बीच सड़क में दुल्हन ने करवाया अजीबोगरीब Pre Wedding Shoot, देखकर लोगों के उड़े होश, बोले- मंजुलिका अपने असली रूप में...

प्री वेडिंग शूट का एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें खूबसूरत नजारे और प्यारे पोज नहीं बल्कि डराने वाला सीन दिख रहा है.

बीच सड़क में दुल्हन ने करवाया अजीबोगरीब Pre Wedding Shoot, देखकर लोगों के उड़े होश, बोले- मंजुलिका अपने असली रूप में...
इस दुल्हन को देख लगेगा डर!

आजकल प्री वेडिंग फोटोशूट (Pre Wedding Shoot) का कॉन्सेप्ट काफी ट्रेंड में है. प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए लोग खूबसूरत जगहों पर जाकर तस्वीरें क्लिक करवाते हैं. दूल्हा-दुल्हन अलग-अलग पोज देते हुए ड्रेस अप होकर शादी के पहले के इन लम्हों को यादगार बनाते हैं. प्री वेडिंग शूट का एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें खूबसूरत नजारे और प्यारे पोज नहीं बल्कि डराने वाला सीन दिख रहा है. भारी भरकम गहने और लहंगा पहने दुल्हन बीच सड़क पर ऐसा कारनामा दिखाती है कि देखने वाला भी खौफ खा जाए.

बीच सड़क दुल्हन का करतब

विकास गुर्जर नाम के यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है. वीडियो में मैरून कलर का लहंगा पहन एक महिला अनोखे अंदाज में अपना प्री वेडिंग फोटोशूट करवा रही है. वह सड़क के किनारे ठीक उसी तरह वॉक करने लगती है जैसे हॉरर फिल्मों में आपने भूतनियों को करते देखा होगा. वह उटली होकर अपने हाथों को पीछे की तरफ कर चलने लगती हैं, जिसे देख अच्छे-अच्छे खौफ खा जाए. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर यूजर्स हैरानी जता रहे हैं कि आखिर ऐसा फोटोशूट कोई क्यों कराएगा.

देखें Video:

ससुरावाले की खबर लेगी दुल्हन

वीडियो को इंस्टाग्राम पर लाखों बार देखा जा चुका है और ढेरों लोगों ने कमेंट किया है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ये अब ससुराल वालों की खबर लेगी. दूसरे ने लिखा ये दुल्हन है या पिशाचिनी. तीसरे यूजर ने कमेंट किया, शादी के बाद बच्चों को डराएगी. वहीं एक यूजर ने लिखा दूल्हे की तो अब खैर नहीं.

ये Video भी देखें:

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Horror Video Of Dulhan, Funny Dulhan Video, Funny Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com