विज्ञापन

मोहब्बत होती तो समझ जाते...12 हजार के गिफ्ट के लिए फूट-फूट के रोई पत्नी, देखिए लोगों ने क्यों लिया पति का साइड

Viral Video: कभी-कभी छोटी सी ख्वाहिश भी बड़ा बवाल बन जाती है. एक वीडियो में आंसू, शिकवा और मोहब्बत की कसौटी सब कुछ नजर आया. बस 12 हजार का एक गिफ्ट...और पूरा इंटरनेट बहस में उतर आया.

मोहब्बत होती तो समझ जाते...12 हजार के गिफ्ट के लिए फूट-फूट के रोई पत्नी, देखिए लोगों ने क्यों लिया पति का साइड
12 हजार के गिफ्ट के लिए आंसू बहाती रही पत्नी, माफी मांगता रहा पति, इंटरनेट पर छिड़ी बहस

Husband Wife Fight Video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक महिला अपने पति से 12 हजार रुपये का गिफ्ट न मिलने पर रोती नजर आती है. वह कहती है कि उसे एक चीज पसंद आई थी और वह एक घंटे तक दुकान में इंतजार करती रही, लेकिन पति ने पैसे न होने की बात कही. पत्नी का शिकवा था कि अगर मोहब्बत होती तो बिना बताए समझ जाते. पति वीडियो में माफी मांगते सुनाई देता है. वायरल हो रहे इस पति-पत्नी के वीडियो पर अब तक लाखों लोगों ने इस पर अपनी राय दी है.

ये भी पढ़ें:-VIDEO: पति की बेवफाई पर मॉल में मचा बवाल, पत्नी और प्रेमिका में जमकर मारपीट, बाल खींच-खींचकर मारा

सोशल मीडिया पर बंटी राय (Social Media Divided)

कई यूजर्स ने महिला के हक में लिखा कि, घर संभालने वाली पत्नी की छोटी सी ख्वाहिश पूरी करना गलत नहीं. कुछ ने financial independence marriage की बात उठाई और कहा कि, आर्थिक आत्मनिर्भरता हर रिश्ते में जरूरी है. वहीं कुछ लोगों ने पति का पक्ष लिया. उनका कहना था कि, आज के दौर में marriage financial pressure बहुत ज्यादा है. 8 से 8 काम करने वाला शख्स हर मांग पूरी नहीं कर सकता. कुछ ने दावा किया कि वीडियो scripted भी हो सकता है.

रोते हुए सवाल, खामोश सा जवाब (Emotional Argument Over Gift)

यह मामला सिर्फ 12 हजार के गिफ्ट का नहीं, बल्कि उम्मीदों और हकीकत के फर्क का है. सोशल मीडिया debate में यह सवाल उठा कि क्या प्यार की कीमत पैसों से तय होती है? रिश्तों में बातचीत, समझ और इज्जत ज्यादा जरूरी है या महंगे तोहफे? छोटी सी ख्वाहिश जब अहंकार और दबाव से टकराती है तो रिश्ते कमजोर पड़ सकते हैं. मोहब्बत में सबसे बड़ा तोहफा समझ और साथ होता है, न कि सिर्फ कीमत वाला गिफ्ट.

ये भी पढ़ें:-लड़की बनी नागिन! बेडरूम में मिली सांप की केंचुली और वो हो गई 'गायब'!

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Financial Disagreements In Marriage, Husband Wife Financial Issues, Emotional Impact Of Money In Relationships, Rs 12000 Gift Viral Video, Husband Wife Fight Video, Marriage Financial Pressure
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com