Which Balloon Is The Kid Holding: सोशल मीडिया पर आजकल आये दिन तरह-तरह के पजल आते रहते हैं. इन पजल के जरिए यूजर अपने दिमाग की परीक्षा लेते हैं और तय करते हैं कि, कौन जीनियस है और कौन एवरेज. अगर आप भी अपने दिमाग को शार्प और 'चाचा चौधरी' जैसा तेज मानते हैं, तो आपको नीचे दिए गए फोटो को देखकर सही जवाब देना होगा. अगर आप वाकई इस फोटो को गौर से देखेंगे तो हो सकता है कि, आपके दिमाग की बत्ती जल जाए और राइट आंसर देकर आप जीनियस माइंड को क्लिक कर जाए, तो देर किस बात की, लगाइए दिमाग और बताइए सही जवाब.
यहां देखें पोस्ट
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिमागी कसरत करवा रहा है ये सवाल
फोटो में एक बच्चे की ड्राइंग है और बीच में पिलर दिख रहे हैं. इन्हीं के पार जाकर कुछ रंग-बिरंगे गुब्बारे नज़र आ रहे हैं. आपको बताना है कि, आखिर किस गुब्बारे की डोर बच्चे के हाथ में है. सवाल थोड़ा ट्रिकी है, क्योंकि पहली नजर में देखने पर सही जवाब देना वाकई मुश्किल है. ऑप्टिकल इल्यूजन पैदा करने वाली ये फोटो वाकई लोगों का सिर घुमा रही है और कमेंट बॉक्स में लोग अलग-अलग बैलून का नाम ले रहे हैं. इस ब्रेन टीजर फोटो को इंस्टाग्राम पर ऑप्टिकल इल्यूजन नाम के चैनल से पोस्ट किया गया है.
यहां है पहेली का जवाब
फोटो में आपको चार रंग के गुब्बारे दिख रहे हैं, लेकिन चारों में से किसकी डोर बच्चे के हाथ में है, ये राज पिलर के पीछे छिपा है. कुछ यूजर ने जवाब में हरा गुब्बारा लिखा है, तो कुछ पीले रंग के गुब्बारे पर दांव खेला है. हालांकि, कुछ यूजर ने इस इल्यूजन की सही परिभाषा भी कमेंट्स में बताई है और जवाब भी दिए हैं. वहीं एक यूजर ने लिखा है कि, बच्चे ने किसी गुब्बारे की डोर नहीं थामी है, बल्कि वो हाथ में एक अलग धागा लिए खड़ा है. ढेर सारे अटकलों के बीच चली अब आपको सही जवाब बता देते हैं. सही जवाब है एक कॉर्नर में नजर आ रहा पीले रंग का गुब्बारा. इस इल्यूजन को पोन्डोर्फ इल्यूजन कहा जाता है. इस पहेली का आइडिया यह है कि, तिरछी लाइन खींची जाएं और फिर इन रेखाओं को किसी और चीज से छिपा दिया जाए, ताकि देखने वाला देख कर भी आसानी से समझ ना सके.
ये भी देखें- शाहरुख खान एयरपोर्ट पर आए नजर, नाक पर सर्जरी का कोई निशान नहीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं