इंसान गरीब हो या अमीर हर किसी के लिए छोटी-छोटी खुशियां बहुत मायने रखती हैं. कई बार तो हमें ऐसी जगह और ऐसी चीजों से खुशी मिल जाती है जिनके बारे में हमने कभी कल्पना भी नहीं की होती. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक अजनबी शख्स एक छोटे से बच्चे को सरप्राइज़ देता है, जिसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे देख इमोशनल हो रहे हैं.
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छोटा बच्चा सड़क किनारे बैठकर बालों में लगाने वाला गजरा बेच रहा है. एक शख्स बच्चे के पास गजरा खरीदने के लिए आता है और बच्चे से गजरा लेकर उसे बदले में ढेर सारे पैसे देता है. इसके अलावा वो शख्स बच्चे को एक बड़े से थैले में ढेर सारा खाने-पीने का सामान भी देता है. ये सब देखकर बच्चे की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है. वीडियो में आप देखेंगे कि बच्चा अपनी मां से बहुत खुशी से सारी बात बताता है. उसकी मां भी मुस्कुराने लगती है. ये वीडियो इतना प्यारा है कि इसे देखकर लोग बहुत इमोशनल हो रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
देखें Video:
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @iamhussainmansuri नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- किसी की खुशी का कारण बनो. इस वीडियो को अबतक 46 लाख से ज्यादा लाइक्स और 49 लाख व्यूज़ मिल चुके हैं. जिसे देखकर ही आप समझ सकते हैं कि इस वीडियो को लोगों का कितना प्यार मिल रहा है. लोग वीडियो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- एक दिन मैं भी ऐसा करूंगा. दूसरे यूजर ने लिखा- इस वीडियो ने मेरा दिन बना दिया.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं