Employee Slams Boss Strict No Work From Home Rule: आजकल ज़्यादातर कंपनियां अपने कर्मचारियों को ज़रूरत पड़ने पर वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देती हैं, खासकर तब जब कोई कर्मचारी बीमार हो, लेकिन एक वायरल रेडिट पोस्ट ने यह दिखा दिया कि कुछ दफ्तरों में अब भी इस सुविधा को लेकर कितनी अजीब सोच है. Reddit पर @SyntaxPetal नाम के एक यूज़र ने अपनी ऐसी ही कहानी साझा की, जिसमें बताया गया कि कैसे उन्हें तेज़ बुखार और खांसी होने के बावजूद ऑफिस आने के लिए मजबूर किया गया.
बीमारी में भी नहीं मिला वर्क फ्रॉम होम (sick employee office story)
पोस्ट के अनुसार, यूज़र ने अपने बॉस से घर से काम करने की अनुमति मांगी थी, ताकि किसी और को बीमारी न फैले, लेकिन बॉस ने सख्ती से मना कर दिया और कहा, अगर तुम काम कर सकते हो, तो ऑफिस भी आ सकते हो. यूज़र ने मजबूरी में बॉस की बात मानी और खुद को संभालते हुए ऑफिस पहुंच गए. उन्होंने लिखा, मैं खांसता और छींकता हुआ जैसे ही ऑफिस पहुंचा, मेरे बॉस का चेहरा देखने लायक था. कुछ ही घंटों के भीतर बॉस को उनकी हालत का अंदाज़ा हो गया और उन्होंने खुद यूज़र को घर भेज दिया, साथ ही कहा कि अब वे घर से काम कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें पोस्ट
Boss said no working from home, so I came in sick as requested.
byu/SyntaxPetal inMaliciousCompliance
हालत देख बदल गया बॉस का मूड (employee boss drama)
यूज़र ने इस अनुभव को साझा करते हुए लिखा, देखिए, कैसे यह सिस्टम काम करता है. पहले घर से काम करने से मना किया और फिर हालत बिगड़ने पर घर भेज दिया. यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई और हजारों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी. एक यूज़र ने कमेंट किया, मुझे नफरत है उस सोच से जो बीमार इंसान से भी ऑफिस आने की उम्मीद करती है. एक और ने लिखा, ऐसी मानसिकता से कर्मचारियों का ही नहीं, पूरी टीम का नुकसान होता है.
लोगों का फूटा गुस्सा (work from home denied)
इस घटना ने फिर से वर्कप्लेस की संवेदनशीलता और कर्मचारी कल्याण को लेकर बहस छेड़ दी है. जहां एक ओर टेक्नोलॉजी ने रिमोट वर्क आसान बना दिया है, वहीं कुछ संस्थान अब भी पुरानी सोच के साथ चल रहे हैं. यह कहानी इस बात की याद दिलाती है कि बीमार कर्मचारियों के साथ सहानुभूति और लचीलापन दिखाना आज की जरूरत है, न कि उन्हें ज़बरदस्ती ऑफिस बुलाना.
ये भी पढ़ें:- क्या आप जानते हैं बिना खून पिए कितने दिन जिंदा रहते हैं मच्छर? जवाब चौंका देगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं