विज्ञापन

4 महीने से बेरोजगार था पति, जेब खर्च से दिया ऐसा तोहफा, देख फूट-फूट कर रोने लगी पत्नी

4 महीने से नौकरी नहीं, घर की बचत खत्म होने को है…फिर भी पति ने अपनी जेब खर्च से पत्नी के लिए एक छोटा सा पेंगुइन खरीदा. इस नन्हे तोहफे में छिपा था बड़ा सा प्यार, जिसने इंटरनेट को इमोशनल कर दिया.

4 महीने से बेरोजगार था पति, जेब खर्च से दिया ऐसा तोहफा, देख फूट-फूट कर रोने लगी पत्नी
नौकरी गई, मगर मोहब्बत नहीं… बेरोजगारी के बीच पति का छोटा सा गिफ्ट बना बड़ा सहारा

Unemployed Husband Gift: महंगाई का दौर, नौकरी का असमंजस और हर महीने की चिंता…इन सबके बीच अगर कोई छोटी सी चीज दिल को छू जाए, तो वह तोहफा नहीं, मोहब्बत की गवाही बन जाती है. दिल्ली के एक कपल की ऐसी ही दास्तान इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों की आंखें नम कर रही है.

ये भी पढ़ें:-मोहब्बत होती तो समझ जाते...12 हजार के गिफ्ट के लिए फूट-फूट के रोई पत्नी, देखिए लोगों ने क्यों लिया पति का साइड

आर्थिक तंगी में भी साथ (Standing Together in Financial Crisis)

दिल्ली की एक महिला ने Reddit पर अपनी आपबीती साझा की. उन्होंने बताया कि उनके पति की नौकरी चार महीने पहले चली गई थी, तब से दोनों आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं. घर की बचत लगभग खत्म है और पति नई नौकरी की तलाश में हैं, जबकि पत्नी घर से कॉपीराइटिंग का काम कर रही हैं. महिला हर महीने अपने पति को थोड़ी सी पॉकेट मनी देती हैं, ताकि वह पेट्रोल या दोस्तों से मिलने जैसे छोटे खर्च पूरे कर सकें.

Latest and Breaking News on NDTV

नन्हा सा गिफ्ट, गहरा अहसास (Financial Crisis Couple Story)

हाल ही में पति ने उसी पॉकेट मनी में से एक छोटा सा पेंगुइन सॉफ्ट टॉय और एक चॉकलेट खरीदकर पत्नी को सरप्राइज दिया. महिला लिखती हैं कि वह पेंगुइन देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए. उन्होंने कहा, एक वक्त था जब पति ही घर की जिम्मेदारी संभालते थे. आज हालात बदले हैं, मगर उनका साथ नहीं बदला. यह कहानी बताती है कि रिश्ते पैसों से नहीं, जज्बात से चलते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

सोशल मीडिया पर मिला प्यार (Love and Reactions on Social Media)

पोस्ट वायरल होते ही लोगों ने इसे सच्चे प्यार की मिसाल बताया. कुछ यूजर्स ने इमरजेंसी फंड बनाने की सलाह दी, तो कई ने नौकरी से जुड़े सुझाव साझा किए. यह दास्तान बताती है कि बेरोजगारी मुश्किल जरूर है, मगर अगर साथ मजबूत हो तो हर इम्तिहान आसान हो जाता है. कभी-कभी एक छोटा सा तोहफा भी उम्मीद की नई रोशनी बन जाता है.

ये भी पढ़ें:-लाखों की चेन भी ना जीत सकी दिल, गर्लफ्रेंड का रिएक्शन देख फीका पड़ गया बॉयफ्रेंड का चेहरा

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com