विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2022

उड़ते प्लेन से आकर टकरा गया पक्षी, फिर जो हुआ उसे देख लोग डर गए

जब यह पक्षी प्लेन से टकराया तो ऐसी आवाज आई जैसे कोई जोरदार धमाका हुआ हो. इस प्लेन (Plane) में पक्षी के टकराने की वजह से काफी नुकसान हुआ है.

उड़ते प्लेन से आकर टकरा गया पक्षी, फिर जो हुआ उसे देख लोग डर गए
सोशल मीडिया पर फोटो काफी वायरल हो रही है.
नई दिल्ली:

दुनिया के हर शख्स को हवाई सफर बेहद रोमांचित करता है. लेकिन हवाई सफर को लेकर कई लोगों के मन में डर भी होता है. वैसे तो हवाई सफर सबसे सुरक्षित सफर माना जाता है. मगर फिर भी कभी-कभार ऐसे वाकये घटते रहते हैं, जिनकी वजह से लोग अपने डर को दूर नहीं कर पाते. एक पक्षी ने प्लेन (Plane) की वो हालत कर दी, उसे देखने के बाद कोई भी सहम जाएगा. दरअसल हुआ यह कि पक्षी (Bird) प्लेन से टकरा गया. जिसके बाद प्लेन की ऐसी हालत को गई कि उसे देख हर किसी का डरना एकदम लाजिमी है.

एक जानकारी के मुताबिक जेटस्ट्रीम (Jetstream) नाम का विमान 41 जो कि साउथ अफ्रीका (South Africa) में लैंड करने वाला था. उससे जब यह पक्षी टकराया तो ऐसी आवाज आई जैसे कोई जोरदार धमाका हुआ हो. इस प्लेन (Plane) में पक्षी के टकराने की वजह से काफी नुकसान हुआ है. विंडो (Plane Window) के साथ-साथ बाहर से भी उसमें टूट फूट हो गई है. इसके साथ ही खिड़की के चिथड़े प्लेन के अंदर गिरे हुए नजर आए. यकीनन ये नजारा देख कोई भी हवाई सफर करने से कतराने लगेगा.

ये भी पढ़ें: बोट पर गिरी चट्टान की वजह से घटा खतरनाक हादसा, वायरल वीडियो में कैद हुआ खौफनाक नजारा

अब इस प्लेन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. आपको बता दें कि जब यात्रियों ने यह देखा तो वो हैरान रह गए. यह पक्षी प्लेन पर दूसरी दिशा से आकर टकराया. पक्षी इतनी तेजी के साथ प्लेन से टकराया कि उसके टकराते ही प्लेन की खिड़की का एक हिस्सा टूट गया. हालांकि गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई. कई लोगों को तो ये यकीन नहीं हो रहा कि किसी पक्षी की वजह से प्लेन को इतना नुकसान कैसे हो सकता है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bird Hit The Plane And Crash Window, Viral News, Flight, Trending News, Latest Trending News, Offbeat News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com